Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Heart Test: घर पर लगाएं दिल की बीमारी का पता, इस तरह करें टेस्ट:-
चलिए जानते हैं घर पर दिल की सेहत का पता लगाने के लिए हार्ट मेडिकल टेस्ट का तरीका-
लंबाई से करें टेस्ट
एक स्टडी के मुताबिक, आपकी लंबाई हृदय रोग के खतरे के बारे में बता सकती है। पुरुषों की औसत हाइट 5 फीट 9 इंच होती है। वहीं महिलाओं की औसत लंबाई 5 फीट 3 इंच होती है। लेकिन अगर आप औसत लंबाई से 2.5 इंच कम हैं, तो आपको हृदय रोग का खतरा 13.5 प्रतिशत तक अधिक हो सकता है।
शरीर का साइज
आप अपनी कमर और हिप्स के साइज से भी पता लगा सकते हैं कि हृदय रोग का जोखिम कितना है। जिन लोगों की कमर का साइज, कूल्हे के साइज से ज्यादा है, उनमें हृदय रोग का खतरा काफी अधिक होता है। वहीं अगर पेट के आसपास चर्बी होती है, तो भी सामान्य लोगों की तुलना में आपको हृदय रोग होने का खतरा ज्यादा है।
सीढ़ियों पर करें टेस्ट
हार्ट का मेडिकल टेस्ट करने के लिए सबसे आसान तरीका है, सीढ़ियों पर चढ़ना। अगर आप एक मिनट में 50-60 सीढ़ियां चढ़ लेते हैं, तो आपका हृदय स्वस्थ है। और अगर सीढ़ियां चढ़ने में आपको अधिक समय लगता है, तो आपको दिल के प्राॅपर चेकअप की जरूरत है।
उठने-बैठने का टेस्ट
जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं, फिर जमीन पर पालथी मारकर बैठे और फिर से खड़े हो जाएं। अगर बिना किसी मदद के आप आसानी से इस प्रक्रिया को कर लेते हैं तो तो आपका हृदय स्वस्थ है और हृदय रोग से मौत का खतरा 21 फीसदी तक कम होता है। लेकिन अगर उठने बैठने में आपको मेहनत लगती है, हाथों या अन्य अंगों की मदद से आपको उठना बैठना पड़े तो आपका हार्ट कमजोर हो सकता है।
जार खोलने का टेस्ट
एक अध्ययन के मुताबिक पाया गया कि जिन लोगों की पकड़ मजबूत होती है, उनका हृदय मजबूत होता है। इस बात को टेस्ट करने के लिए किसी भी जार या डिब्बे को खोलकर देखें। अगर आसानी से जार का ढक्कन खोल लेंगे तो दिल बेहतर हो सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |