healthplanet.net

Posted on

मानसिक मंदता के कारण जन्म के पूर्व के हो सकते हैं, जन्म के समय के हो सकते हैं या फिर जन्म के बाद के भी हो सकते हैं। 'मानसिक मंदता का तात्पर्य महत्वपूर्ण रूप से कम अधो औसत सामान्य बुद्धिमत्ता से है जिसके परिणामस्वरूप/जिसके साथ-साथ अनुकूलनीय व्यवहार में कमी पायी जाती है और इसका प्रारंभ विकासात्मक अवस्था में होता है।


मानसिक मंदता के कारण

जन्म के पूर्व कारण (जन्म के पहले का कारण) : अगर किसी बच्चे के माता-पिता में से कोई एक या दोनों ही मानसिक विकलांगता का शिकार हैं, तो बच्चे में यह स्थिति विकसित होने की संभावना अत्याधिक बढ़ जाती है।

जन्म से पहले आघात, जैसे संक्रमण या शराब, ड्रग्स या अन्य विषाक्त पदार्थों का सेवन।

मैटरनल इंफेक्शन जैसे – रूबेला, टोक्सोप्लास्मोसिस, साइटोमेगालोवायरस संक्रमण, सिफलिस, एचआईवी

जन्म के दौरान आघात, जैसे कि ऑक्सीजन की कमी या समय से पहले प्रसव

मातृ रोग जैसे – डायबिटीज, हृदय संबंधी रोग, किडनी की बीमारी आदि

आनुवांशिक विकार, जैसे कि फेनिलकेटोनुरिया (पीकेयू) या टीए-सैक्स रोग

क्रोमोसोम असामान्यताएं जैसे डाउन सिंड्रोम

सीसा या पारा विषाक्तता

गंभीर कुपोषण या अन्य आहार संबंधी समस्याएं (जैसे-आयोडीन की कमी, विटामिन बी 9 की कमी)

बचपन की बीमारी, जैसे कि काली खांसी, खसरा या मेनिन्जाइटिस

मस्तिष्क की गंभीर चोट

गर्भावस्था की जटिलाताएं : गर्भावस्था में हाई बीपी, बच्चे के जन्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, प्लेसेंटल डिसफंक्शन

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info