Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मांसपेशियों के कारण ही मानव शरीर हरकत कर पाती है।
मांसपेशियों में दर्द आमतौर पर मांसपेशियों के ऊतकों में तनाव या खिंचाव के कारण होता है।
मांसपेशियों में दर्द हर किसी को उनके जीवन में कभी न कभी प्रभावित करता है।
मांसपेशियों में दर्द क्या है?
मांसपेशी में दर्द एक बहुत ही सामान्य अवस्था होती है जिसके कारण बेचैनी हो सकती है और अंगों को हिलाने-डुलाने में दिक्कत हो सकती है, इसके कारण आपके दैनिक काम-काज भी प्रभावित होते हैं। चूंकि हमारे शरीर के लगभग सभी अंगों में मांसपेशी ऊत्तक होते हैं, इसलिए मांसपेशी में दर्द किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। चूंकि मांसपेशी में दर्द और पीड़ा का कोई एक कारण नहीं होता है, लेकिन तनाव और खिंचाव आम कारण होते हैं।
मांसपेशी में दर्द के संकेत और लक्षण क्या-क्या हैं?
तनाव के कारण मांसपेशी में दर्द
(एक जोड़ में दो हड्डियों को जोड़ने वाले नसें) के बहुत अधिक खिंच जाने या फट जाने के कारण तनाव होता है।
लक्षण:
चोट लगना
प्रभावित जोड़ के आस-पास दर्द
सूजन
जोड़ को पूरी तरह हिलाने-डुलाने में दिक्कत
खिंचाव के कारण मांसपेशी में दर्द
मांसपेशी में खिंचाव बहुत अधिक परिश्रम या तनाव के कारण होता है जिसके कारण मांसपेशी या नसें (हड्डियों से मांसपेशियों को जोड़ने वाले नसों का तंतु) खींच जाती हैं।
लक्षण:
जलन
मांसपेशी में ऐंठन
मांसपेशी की कमजोरी
दर्द
सूजन
मांसपेशी में दर्द के क्या-क्या कारण हैं?
मांसपेशी में दर्द के आम कारण हैं:
ऊंची-नीची सतह पर चलना या व्यायाम करना (इसके कारण पैरों में दर्द होता है)
खेलते समय बहुत अधिक खिंचाव
फैले हुए अंग पर तेजी से गिरना और उतरना (कलाई में दर्द का एक आम कारण)
लंबे समय तक बैठना
मांसपेशियों को लंबे समय तक और बार-बार हिलाना-डुलाना
मांसपेशियों के दर्द से कैसे पाएं छुटकारा?
आर.आई.सी.ई विधि (आराम, बर्फ, दबाव और ऊपर उठाना) आमतौर पर दर्द और सूजन जैसे लक्षणों से राहत देती है।
मांसपेशी में दर्द, पीड़ा, जकड़न, खिंचाव या तनाव का इलाज करने का पहला चरण है सूजन और दर्द को कम करना।
मूव स्ट्रॉन्ग में डिक्लोफेनाक होता है, जोकि मासंपेशी के दर्द से तुरंत और लंबे समय तक राहत देने हेतु डॉक्टरों द्वारा सलाह दी गई नंबर 1 सामग्री है। मूव स्ट्रॉन्ग एक गैर-चिपचिपा, तेजी से समा जाने वाला उत्पाद है जो सीधे दर्द के स्रोत पर काम करता है। प्रभावित हिस्से पर मूव स्ट्रॉन्ग लगाने पर गर्माहट पैदा होती है और यह दर्द से लंबे समय तक राहत देता है।
आपको चिकित्सा सहायता कब लेनी चाहिए?
अगर दर्द तेज हो तो पेशेवर चिकित्सा सहायता लें।
यदि लक्षण बने रहते हैं या और खराब हो जाते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें।
टूटे या फटे लिगमेंट, नसों या मांसपेशियों को ठीक करने हेतु खिंचाव और तनाव के लिए सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |