healthplanet.net

Posted on

जो लोग बहुत अधिक शारीरिक श्रम करते हैं अगर उन्हें सही डायट और पूरा आराम ना मिले तो शरीर खुद को रिपेयर नहीं कर पाता है. इस स्थिति में मसल्स पेन होने लगता है. जो लोग बहुत जल्दी पतला होना चाहते हैं और अचानकर से बहुत अधिक एक्सर्साइज करना शुरू कर देते हैं, उन्हें भी मसल्स पेन की समस्या का सामना करना पड़ता है.

मांसपेशियों में दर्द के कारण Causes of Muscle Pain Hindi

मांसपेशियों में तनाव का उपचार सही तरीके से करने के लिए मांसपेशियों में दर्द के कारण जान लेना भी जरूरी है, ताकि इसके इलाज में आसानी हो। नीचे हम मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द के कारण बता रहे हैं (3)।

किसी प्रकार का चोट, घाव, मोच या खिंचाव
मांसपेशियों का बहुत अधिक उपयोग (जैसे – जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से व्यायाम व योग करने से)
तनाव के कारण

इसके अलावा, मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कुछ अन्य भी हो सकते हैं :

कुछ दवाइयां (जैसे- कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप आदि को कम करने के लिए)
डर्माटोमायोसिटिस (Dermatomyositis – सूजन संबंधी समस्या)
इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन यानी पोटेशियम या कैल्शियम का बहुत कम सेवन
फाइब्रोमायल्जिया (fibromyalgia – मांसपेशियों में दर्द होना)
संक्रमण ( जैसे – फ्लू, लाइम रोग, मलेरिया, मांसपेशियों में फोड़ा, पोलियो आदि)
ल्यूपस (lupus – सूजन संबंधी परेशानी )
पोलिमेल्जिया रुमेटिका (Polymyalgia rheumatica – सूजन संबंधी विकार)
पॉलीमायोसिटिस (Polymyositis – मांसपेशियों में सूजन होना )
रबडोमायोलिसिस (Rhabdomyolysis -मांसपेशियों के ऊतकों का टूटना )
ज्यादा देर तक बाइक या गाड़ी में बैठकर सफर करने से, ज्यादा चलने से, ज्यादा देर तक खड़े रहने से या ज्यादा देर तक बैठने से मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द हो सकता है।
किसी तरीके की बीमारी होने से जैसे – गठिया की समस्या, सूजन या फिर हड्डी व मांसपेशियों से संबंधित परेशानी के कारण।
गलत तरीके से सोने से भी मांसपेशियों में तनाव आता है।
मौसम में बदलाव के कारण भी ऐसा हो सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info