healthplanet.net

Posted on

डायबिटीज रोगी रात में सोने से पहले जरूर करें ये काम, ब्लड शुगर लेवल झट से होगा कंट्रोल

लाइफस्टाइल में बदलाव करके डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.
How to Control Blood Sugar Level: मधुमेह यानी डायबिटीज एक ऐसी बीमारी जो लाइलाज है. इसका यह लक्षण ही इसे गंभीर बीमारी बना देता है. एक बार डायबिटीज की समस्या होने पर यह पूरे जीवन मरीज के साथ रहती है. मधुमेह हमारी लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी बीमारी है इसलिए इसे हम अपनी आदतों में बदलाव करके कुछ हद तक कंट्रोल कर सकते हैं. डायबिटीज के मरीज को सख्ती से रूटीन को फॉलो करना होता है क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर समस्या पैदा कर सकती है.
तनाव में रहना, कम नींद लेना, ठीक से खाना नहीं खाना डायबिटीज के लक्षणों को बढ़ा सकती है. मधुमेह रोगियो के लिए बहुत अधिक जरूरी है कि वह प्रतिदिन पर्याप्त नींद लें और रिलैक्स रहें. नींद न पूरी होने की वजह से इंसुलिन सेंसिटिविटी पर बुरा असर पड़ता है. अगर आप भी मधुमेह से ग्रसित हैं तो अपको रात में सोने से पहले कुछ रूटीन सेट करना होगा ताकि आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहे.

सोने से पहले कैफीन का सेवन कम करें: मधुमेह के मरीजों को गहरी नींद लेना जरूरी होता है लेकिन यदि आप रात में सोने से पहले कैफीनयुक्त चीजों का सेवन करते हैं इससे आपकी नींद दूर हो सकती है. इसलिए कभी भी सोने से पहले चाय, कॉफी या फिर चॉकलेट का सेवन न करें. इसके साथ ही हो सके तो सोने से पहले शराब का सेवन भी न करें.

फिजिकल एक्टीविटी करें: रात में सोने से पहले हल्का व्यायाम या फिर जॉगिंग जैसी फिजिकल एक्टीविटी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है. सोने से पहले फिजिकल एक्टीविटी आपको स्ट्रेस फ्री रहने में मदद करेगी और साथ ही आपको नींद भी अच्छी आएगी. खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से आपको ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में भी मदद मिलेगी.

भरपूर नींद जरूर लें: हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार डायबिटीज रोगियों को नींद लेने में कोताही नहीं करनी चाहिए. आप जितनी अच्छी नींद लेंगे शुगर लेवल को मेंटेन रखने में आपको उतनी अधिक मदद मिलेगी. मधुमेह रोगियों को हर दिन 6-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है.

मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है पैरों की मालिश, ब्लड सर्कुलेशन भी रहता है ठीक

सोने से पहले स्नैक्स न खाएं: मधुमेह होने पर मरीज को बार बार भूख लगती है. रात में यह समस्या और भी बढ़ जाती है. ऐसे में अधिकांश लोग अपने रूम में जंक फूड्स, चिप्स, स्वीट्स और नमकीन रखते हैं और सोने से पहले इनका सेवन करते हैं. ये सभी फूड्स आपका वजन बढ़ाते हैं और इससे ब्लड शुगर भी बढ़ता है.

हल्का भोजन करें: हेल्थ एक्सपर्ट भी कभी भी पेट भर कर भोजन करने की सलाह नहीं देते. अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो आपको इस बात का विशेषतौर पर ध्यान रखना है कि रात के समय हल्का भोजन करें. रात में हैवी चीजें खाने से बचे इसके साथ ही यह भी कोशिश करें कि भोजन जल्दी कर लें. रात में देर से भोजन करने पर पाचन पर बुरा असर पड़ता है.

इलेक्ट्रानिक गैजेट्स से बनाएं दूरी: रात में बेड पर जाते समय कई लोग घंटो मोबाइल, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ समय बिताते हैं जिससे नींद प्रभावित होती है. इसलि आपको अपने रूटीन का यह नियम तय करना होगा कि सोने से एक घंटे पहले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बना लें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info