Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
भोजन का रंग बदलना
खाना खराब हो रहा या नहीं इसे आप आसानी से पहचान सकते हैं। आप सलाद बनाती होंगी या फिर करी वाली सब्जी में कई तरह की सब्जी डालती होंगी। जब आप एक साथ कई सब्जियों को मिलाकर बनाते हैं, तो उनका रंग और स्वाद एक-दूसरे पर चढ़ जाता है। सब्जियों को फ्रिज में एक से दो सप्ताह रखा छोड़ देती हैं, तो उनका रंग बदलने लगता है। जब रंग बदलने लगे तो समझ लें कि सब्जी अब ताजी नहीं रही
और उसे खाना सेहत के लिए हेल्दी (Sign of Spoiled or Rotten food) नहीं है।
फूड प्वाइजनिंग से नहीं होंगे परेशान, जब अपनाएंगे ये आसान से उपाय
खाने की चीजों में बुलबुले उठना
अक्सर जब आप कुछ भी पकाती हैं जैसे दाल, सूप या करी वाली सब्जी तो उसे पकाते समय उनमें बुलबुले उठते हैं, लेकिन जब फ्रिज में रखे हुए खाने से बुलबुले निकलने लगें, तो फिर उसे बिल्कुल भी ना खाएं। भोजन में बुलबुले होना यानी खाने में बैक्टीरिया पनप चुके हैं।
सब्जियों और फलों का नर्म होना
खाने से पहले देख लें कि फल या सब्जियां कहीं नर्म या पिलपिले तो नहीं हो गए हैं। अगर फल और सब्जियों की हालत ऐसी है, तो उन्हें न खाएं क्योंकि ये खराब होने की निशानी है।
सफेद, हरे या काले धब्बे
यह इडली और ब्रेड जैसी खाने वाली चीजों में नमी की वजह से फंगस या फफूंद पनपने का संकेत होता है। अगर आपको पैकेट के किसी एक या दो ब्रेड में सफेद, हरे या काले रंग के धब्बे दिखें तो पूरा पैकेट फेंक दें, क्योंकि उन्हें खाने से आपके पेट में इंफेक्शन हो सकता है।
दुर्गंध आना
खाने से खराब गंध आना यानी वह खाना खाने लायक नहीं रहा। अधिक दिनों के लिए फ्रिज में रखे भोजन को खाने से पहले सूंघकर देख लें कि कहीं उससे कोई खराब गंध तो नहीं आ रही। अगर खाने से आ रही गंध आपको अच्छी न लगे. तो इसका मतलब है कि वह खाना खाने लायक नहीं है।
| --------------------------- | --------------------------- |