healthplanet.net

Posted on

4 हफ्ते का गर्भ -
इस सप्ताह आपमें इम्प्लांटेशन होने को है! भ्रूण, जिसे अब ब्लास्टोसिस्ट कहा जाता है, अब गर्भाशय में पहुंच चुका है और अगले 36 सप्ताह जितने तक स्थापित रहने के लिए एक उपयुक्त स्थान तलाश रहा है। आम तौर पर इम्प्लांटेशन उस समय होता है जब आपको अपने पीरियड की उम्मीद होती है, इसलिए यदि आपको चौथे सप्ताह में हल्का रक्तस्राव होता है तो हैरान न हों। लेकिन, यह इम्प्लांटेशन का रक्तस्राव केवल तभी कहा जा सकता है जब यह मामूली रूप से दिखाई पड़े न कि नियमित रूप से लगातार अवधि तक। गर्भाशय की दीवार में रक्त इतना भर चुका होता है कि कोई भी फटन हल्के रक्तस्राव का कारण बन सकता है। कुछ महिलाएं कहती हैं कि उन्हें उस क्षण का अनुभव होता है जब ब्लास्टोसिस्ट अंतःस्थापित होता है!


* आप इस सप्ताह उम्मीद कर सकती हैं कि आप यकिनन गर्भवती हो गई हैं यदि आपका पीरियड न आए जब कि उसके आने वाला ये वही एक अपेक्षित सप्ताह था। कैलेंडर की मदद से अपने चक्रों का ध्यान रखना सही रहेगा। आपको गर्भावस्था के कुछ शुरुआती लक्षणों का अनुभव हो सकता है (नीचे देखें) जो आपको सचेत करता है कि आपका शरीर सामान्य से थोड़ा अलग महसूस हो रहा है। लेकिन यदि आप सामान्य दिनों की तरह ही महसूस करती है तो चिंता की कोई बात नहीं। भले ही आप 4 सप्ताह की गर्भवती हो चुकी हैं फिर भी आपका शरीर अभी भी अपने सभी गर्भावस्था के परिवर्तनों के लिए खुद को ढाल रहा है।

* 4 सप्ताह की गर्भवती होने के समय तक रक्त या मूत्र जांच के जरिए आपकी गर्भावस्था की पुष्टि किया जाना संभव है। यदि आपके शरीर में ह्यूमन कोरियोनिक गोनैडोट्रोफिन हॉर्मोन (एचसीजी) मौजूद हुए तो ये दोनों जांच में आसानी से पता चल जाएगा। मूत्र जांच (यूरिन टेस्ट) की सबसे बढ़िया बात यह है कि आप इसे अपने घर में अकेले में कर सकती हैं। सुबह जगने पर आप ये टेस्ट करें। इस समय एचसीजी की तीव्रता सबसे अधिक होगी।

इस सप्ताह आपमें शारीरिक बदलाव

* आपको पेड़ू के निचले हिस्से में मरोड़ जैसा और “भरा-भरा” जैसा अनुभव हो सकता है।आप भरी हुई महसूस कर सकती हैं या सामान्य से अधिक हवा भरे होना महसूस कर सकती है।
* इसी समय उबकाई या सुबह में जी भारी होने की स्थिति की शुरुआत हो सकती है, खासकर यदि आपने कुछ खाया न हो तो। खाने के बारे में सोचकर ही आपका जी बिगड़ने लग सकता है, बावजूद इसके कि आपको वह खाना आमतौर पर बेहद पसंद हो।कॉफी, मछली, रेड मीट और यहां तक की पालतू जानवर के खाने की गंध भी आपमें उबकाई की इच्छा जगा सकता है।
* आपके स्तन की कोमलता बढ़ जाती है और निपल्स अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। आपके स्तन अधिक भरे हुए और गोल दिखाई पड़ते हैं, खासकर यदि आपके स्तन आमतौर पर छोटे साइज के हों तब।
* आप सामान्य से अधिक बार पेशाब आना महसूस कर सकती हैं। सामान्य की तुलना में आप पेशाब उतनी देर तक रोक नहीं पातीं और वह भी केवल थोड़ी-थोड़ी मात्रा में आती है। इसका कारण होता है आपके रक्त के आयतन का बढ़ जाना और आपके भरे हुए गर्भाशय द्वारा ब्लैडर पर नीचे की ओर दबाव डालना।
* आपको इम्पालंटेशन के रक्त स्राव के कुछ हलके धब्बे दिखाई पड़ सकते हैं।

इस सप्ताह आपमें भावनात्मक बदलाव

* आपके मन में भारी घबराहट और उत्तेजना महसूस हो सकती है। इस बात का इंतज़ार करते रहना और बार बार बाथरुम जाकर चेक करते रहना कि आपके पीरियड आए कि नहीं कभी खत्म न होता इंतज़ार लग सकता है।
* आपको वैसा ही महसूस हो सकता है जैसा कि आप आम तौर पर पीरियड के पहले करती हैं: बहुत अधिक भावुक, आसानी से चिड़चिड़ी हो जाना और आमतौर पर अधिक मूडी होना।
* यदि आप गर्भवती होना चाहती हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी टेस्ट का परिणाम नेगटिव आए तो आप इससे निराशा महसूस करने लग सकती हैं। अपने साथी या किसी सहयोगी मित्र से बात करें। दूसरी तरफ, यदि आप गर्भवती होना नहीं चाहती हैं, लेकिन आपको पता चलता है कि आप गर्भवती हैं तो यह एक तनाव भरी स्थिति हो सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info