healthplanet.net

Posted on

सेहत और तंदुरुस्ती बनाए रखने के लिए पानी जीवन का अहम हिस्सा है। आयुर्वेद में भी बासी मुंह एक गिलास पानी पीने पर जोर दिया गया है। मुंह में मौजूद स्लाइवा पानी के साथ मिलकर पेट में पहुंचने पर हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट कर देता है।

बासी मुंह पानी पीने फायदे

खाली पेट पानी पीने से पेट साफ रहता है। साथ ही पानी शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।

बीमारियों से छुटकारा

एसिडिटी, खट्टी डकार से छुटकारा- खाना पचाने के लिए हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनता है। कई बार ज्यादा एसिड बनने से खट्टी डकार आती है। इससे बचने के लिए बासी मुंह पानी पिएं।

किडनी को रखे दुरुस्त- बासी मुंह पानी पीने से किडनी से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। यह किडनी को साफ करता है।
इंफेक्शन से बचाव- शरीर को संक्रमण से बचाने के लिए रोजाना खाली पेट पानी पीने की आदत डालें। ऐसा

करने से शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थ बाहर निकलते हैं और पेट आसानी से साफ होता है।
नए सेल बनते हैं- पानी ब्लड में जहरीले तत्वों को घुलने नहीं देता जिससे नई कोशिकाओं और मांसपेशियों के बनने की प्रक्रिया बढ़ती है।

दिमाग तेज करता है- शरीर की तरह ही दिमाग में भी पानी की 70 प्रतिशत मात्रा होती है इसलिए दिमाग को हाइड्रेट रखना जरूरी है। तनाव, कमजोरी को दूर करने के लिए बासी मुंह पानी पीने की आदत बनाएं।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मददगार- सुबह बासी मुंह पानी पीने से पेट में लार पहुंचती है, जिससे मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है।

बासी मुंह पानी पीने से रूप निखरता है

स्किन की चमक बढ़ाए- सुबह सबसे पहले पानी पीने से रंग और त्वचा की चमक में निखार आ जाता है। पानी की कमी से चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। इन्हें रोकने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखें और खूब पानी पिएं।
बालों के लिए अच्छा- बालों के लिए भी बासी मुंह पानी पीना बेहद उपयोगी है। ऐसा करने से न सिर्फ बालों की जड़ों को ताकत मिलती है बल्कि बाल मजबूत होते हैं।
वजन होता है कम- सुबह खाली पेट पानी पीने से पाचन तंत्र सही रहता है। खाली पेट पानी पीने से भूख कम लगती है जिससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info