healthplanet.net

Posted on

बलगम वाली खांसी के घरेलू उपाय:-

​बलगम वाली खांसी का देसी नुस्खा है शहद

बलगम वाली खांसी के इलाज में शहद सबसे असरकारी तरीका है। एक चिकित्‍सकीय अध्‍ययन में पाया गया कि रात को सोने से 30 मिनट पहले 1.5 चम्‍मच शहद खाने से कफ कम बनता है और नींद अच्‍छी आती है।

​बलगम वाली खांसी का देसी इलाज है विटामिन सी

विटामिन सी की बड़ी खुराक से इम्‍यून सिस्‍टम को बढ़ाया जाता है जिससे कि शरीर खुद ही वायरस से तेजी से लड़ सके। जब तक कि लक्षणों में सुधार नहीं आता है, तब तक दिन में दो बार संतरा खाएं या संतरे का जूस पीएं। जूस ठंडा नहीं होना चाहिए।

​नेति पॉट

इसमें नथुनों के अंदर सलाईन वॉटर डाला जाता है। इस घरेलू उपाय नाक साफ हो जाती है। इससे गले में खराश से भी राहत मिलती है।

​बलगम वाली खांसी का घरेलू नुस्खा है अदरक की चाय

अदरक सूजन-रोधी और एंटीऑक्‍सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। दिन में दो से तीन कप अदरक की चाय पीने से गले को आराम मिलता है। बलगम वाली खांसी में ये उपाय बहुत कारगर होता है।

​थाइम और लौंग की चाय

थाइम और लौंग में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। एसेंशियल ऑयल या अर्क के रूप में ये श्‍वसन मार्ग में संक्रमण से लड़ने में शरीर की मदद कर सकते हैं। थाइम और लौंग की पत्तियों को 10 मिनट तक पानी में उबालें और फिर छानकर पी लें।

कफ वाली खांसी का घरेलू नुस्‍खा है भाप

भाप लेने से श्‍वसन मार्ग साफ होता है। इससे छाती में जमा म्‍यूकस भी टूट जाता है। कम से कम पांच मिनट तक गर्म पानी की भाप लें। गर्म पानी से नहाने से भी आराम मिलता है।

​बलगम वाली खांसी ठीक करने का उपाय है नींबू और शहद

नींबू की चाय या शहद की चाय या नींबू और शहद की चाय से गले को आराम मिलता है और कफ कम होता है। विटामिन सी इम्‍यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है और ये बलगम वाली खांसी का बेहतरीन नुस्‍खा है।

​कफ वाली खांसी का घरेलू उपचार है नमक के पानी से गरारे

गर्म पानी में एक चुटकी नमक डालकर गरारे करने से भी गले को आराम मिलता है। गले में इंफेक्‍शन होने की कई समस्‍याओं को इस उपाय से ठीक किया जा सकता है।

​बलगम वाली खांसी का घरेलू उपाय है खूब पानी पीएं

शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। बलगम वाली खांसी के घरेलू नुस्‍खे में पानी पीना भी शामिल है। तरल पदार्थ लेने से गले में जमा कफ को पतला करने में मदद मिल सकती है। अदरक की चाय, जूस आदि लें। आपको गर्म या मसालेदार पदार्थ नहीं खाना है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info