healthplanet.net

Posted on

बदहजमी से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय-

हींग (Asafoetida)- बदहजमी से राहत हिलाने में हींग बेहद कारगर उपाय हैं. गैस या खट्टी डकार की समस्या से हींग से तुरंत आराम मिलता है. इसके लिए हींग को पानी में घोटकर पीने से पेट का भारीपन और खट्टी डकार की समस्या दूर होती है.

मेथी (Fenugreek)- अगर आपको खट्टी डकारों की समस्या है तो आप मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए मेथी को रात भर पानी में भिगोकर सुबह इसका पानी खाली पेट पीने से खट्टी डकार की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. वहीं आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं.

जीरा (Cumin)- जीरा पेट की समस्याओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. खट्टी डकार, गैस या बदहजमी होने पर जीरे को भूनकर खाने से आराम मिलता है. वहीं आप इसे भूनकर इसके बाद इसे पीसकर इसे पानी में डालकर भी पी सकते हैं.

लौंग (Cloves)- लौंग का सेवन रोजना करने से पाचन तंत्र अच्छा बना रहता है. वहीं खट्टी डकार की समस्या होने पर लौंग का पानी या लौंग का सेवन करने से फायदा मिलता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info