healthplanet.net

Posted on

बच्चों के कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण

बालों का सफेद होना बढ़ती उम्र के प्रभावों में से एक है, लेकिन अब इसका सामना छोटे-छोटे बच्चों को भी करना पड़ रहा है। समय से पहले बालों के सफेद होने से बच्चे के स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है, लेकिन यह उन्हें हुई किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। यह विषय गंभीर है, इसलिए आज हम आपको छोटे बच्चों में सफेद बाल के कारण और इसके इलाज के बारे में बताने जा रहे हैं।
बच्चों में समय से पहले सफेद बाल होना है सामान्य- डॉ अकांक्षा सक्सेना

डॉ अकांक्षा ने बताया कि बच्चों में बालों का सफेद होना स्कैल्प पर किसी पैच की तरह हो सकता है या पूरे सिर और पलकों पर भी। जब यह पैच में होता है तो इसे "पोलियोसिस" कहा जाता है। बच्चों में बालों का सफेद होना आनुवंशिक हो सकता है। इसके अलावा, वार्डनबर्ग सिंड्रोम या विटामिन्स और अन्य पोषक तत्वों से संबंधी कमियों के कारण भी यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
बच्चों में समय से पहले सफेद बाल होने के कारण

बच्चों में समय से पहले बाल सफेद होने का सबसे आम कारण आनुवांशिक है। न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस, विटिलिगो, वॉर्डनबर्ग सिंड्रोम और ट्यूबरस स्केलरोसिस जैसी चिकित्सीय स्थितियां होने पर भी बच्चों के बाल असमय सफेद हो सकते हैं। विटामिन-D, विटामिन- B12, कॉपर, आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण भी बच्चों के बाल सफेद हो सकते हैं। केमिकल्स युक्त हेयर केयर प्रो़डक्ट्स का इस्तेमाल, वायु प्रदूषण और सूरज की हानिकारक UV के संपर्क में आना भी इसका कारण है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info