healthplanet.net

Posted on

हड्डी टूटने (फ्रैक्चर) पर प्लास्टर लगाने के साथ खानपान के ये 5 नियम अपनाएंगे, तो तेज होगी रिकवरी

हड्डियों के टूटने के बाद इन्हें रिकवर होने पर काफी समय लगता है। मगर यदि आप नीचे बताए गए तरीके से डाइट लेंगे, तो आपकी टूटी हड्डियां जल्दी रिकवर होंगी।
कई बार गलती या एक्सीडेंट के कारण तेज चोट लगने पर आपके शरीर के किसी अंग की हड्डी टूट जाती है। जिन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होती है, उनकी हड्डियां बहुत छोटी सी चोट के कारण भी टूट सकती हैं। हड्डियां टूटने पर असहनीय दर्द होता है और रोजमर्रा के कामों में कई तरह की परेशानियां आती हैं। आमतौर पर हड्डी टूटने के बाद इन्हें दोबारा जोड़ने के लिए प्लास्टर चढ़ाया जाता है। हड्डी टूटने के बाद इसे रिकवर होने में काफी समय लग जाता है। चोट की गंभीरता के अनुसार ये प्लास्टर 10 दिन से कई महीनों तक लगा रह सकता है। प्लास्टर लगाने और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का सेवन तो जरूरी है ही, मगर यदि आप इस दौरान अपने खानपान में थोड़े बदलाव कर लें, तो टूटी हुई हड्डियां तेजी से रिकवर होंगी और आपकी परेशानी जल्दी खत्म हो जाएगी। आइए आपको बताते हैं डाइट के ऐसे ही 5 नियम।
विटामिन C वाले आहार खाएं

विटामिन सी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन सी वाले आहार खाने से आपकी हड्डियां टूटने से होने वाला अंदरूनी जख्म तेजी से भरता और ये जल्दी जुड़ जाती हैं। इसलिए हड्डियां टूटने पर आपको विटामिन सी वाली चीजें खूब खाना चाहिए, जैसे- नींबू, संतरा, टमाटर, मौसमी, अंगूर, पपीता, स्ट्रॉबेरी, कीवी, गोभी आदि।

कैल्शियम वाले आहार की मात्रा बढ़ा दें
यह तो आपको भी पता होगा कि हमारी हड्डियों को बनाने में कैल्शियम की बड़ी भूमिका होती है। इसलिए अगर आपकी हड्डियां टूट गई हैं, तो इन्हें रिकवर करने के लिए कैल्शियम वाले आहार खाना बहुत फायेदमंद होता है। कैल्शियम के अलावा विटामिन बी6, विटामिन डी और विटामिन के भी बहुत जरूरी है। इसके अलावा कॉपर, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम और सिलिकन जैसे मिनरल्स भी हड्डियों को जोड़ने में आपकी मदद करते हैं। इसलिए आपको अपने खाने में ब्रोकली, फूल गोभी, पत्ता गोभी, हरी सब्जियां, खट्टे फलों, आदि का सेवन बढ़ा देना चाहिए।

अनानास (Pineapples) खाएं

अनानास यानी पाइनएप्पल का सेवन करने से भी दर्द और सूजन की समस्या में तेजी से राहत मिलती है। दरअसल अनानास में एक खास तत्व होता है जिसे ब्रोमेलाइन कहते हैं। ये तत्व इन्फ्लेमेशन को खत्म करता है। इसके अलावा अनानास में विटामिन सी की भी मात्रा अच्छी होती है। मगर यहां ध्यान देने की बात ये है कि आपको पैकेटबंद या कई दिनों का कटा हुआ अनानास नहीं, बल्कि ताजा पाइनएप्पल खाना चाहिए।


सूजन बढ़ाने वाले फूड्स खाना बंद कर दें
कई ऐसे फूड्स भी होते हैं, जो शरीर में इन्फ्लेमेशन (अंदरूनी सूजन) को बढ़ाते हैं। हड्डियां टूटने पर ऐसे फूड्स को खाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि ये आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा इन फूड्स के सेवन से आपकी हड्डियों को जुड़ने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है क्योंकि ये हीलिंग को रोकते हैं। इन्फ्लेमेशन बढ़ाने वाले कुछ फूड्स इस प्रकार हैं- चीनी, रेड मीट, डेयरी प्रोडक्ट्स, प्रॉसेस्ड फूड्स, जंक फूड्स और पैकेटबंद आहार जो तेल में तले गए हों। इनका सेवन न करें।
चाय और कॉफी का सेवन कम करें

कैफीन वाली ड्रिंक्स जैसे- चाय और कॉफी आदि के सेवन से भी शरीर की हीलिंग क्षमता कम हो जाती है। इसलिए अगर आप टूटी हड्डियों की समस्या से जल्द छुटकारा चाहते हैं, तो चाय और कॉफी का सेवन कम कर दें। इसके अलावा कार्बोनेटेड ड्रिंक्स जैसे- कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा आदि का सेवन भी कम कर दें। बहुत सारे एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन और कार्बोनेटेड वाटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इनका सेवन भी आपको कम कर देना चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info