Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इन फूड्स से प्राकृतिक रूप से शुरू हो जाएगा लेबर पेन-
अनानास
अनानास विटामिनों, खनिज पदार्थों और एंटीऑक्सीडेंट से युक्त होता है। इसमें ब्रोमलेन नामक एंजाइम होता है जो कि गर्भाशय ग्रीवा की दीवारों को मुलायम कर देता है जिससे गर्भाशय में प्रसव के लिए संकुचन शुरू हो जाता है। आप अनानास काट कर खा सकती हैं या फिर अनानास का ताजा जूस भी पी सकती हैं।
लहसुन
लहसुन अपच का इलाज करने का बेहतरीन स्रोत है। ये प्रसव पीड़ा शुरू करने का भी काम करता है। बेहतर पाचन के लिए रोज सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां खाएं। इससे मल त्याग की क्रिया ठीक रहेगी जिससे प्रसव पीड़ा के लिए गर्भाशय में संकुचन पैदा होगा।
लाल रसभरी की पत्तियों की चाय
रसभरी की पत्तियों में हर्बल गुण होते हैं जो गर्भाशय की दीवारों को संकुचन पैदा करने में मदद करती हैं। मांसपेशियों में संकुचन आने पर शिशु गर्भाशय के अंदर नीचे की ओर सिर ले आता है। डिलीवरी के लिए शिशु इस पोजीशन में आता है। प्रेग्नेंसी के 32वें हफ्ते के बाद ही लाल रसभरी की पत्तियों की चाय पिएं।
अरंडी का तेल
अरंडी का तेल भी जल्दी प्रसव शुरू करने की शक्ति रखता है। कई सालों से महिलाएं लेबर पेन के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल करती हैं। वैसे तो अरंडी के तेल का सेवन प्रेगनेंट महिलाओं के लिए सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों में इससे उल्टी और दस्त हो सकते हैं।
खजूर
एक छोटे से अध्ययन में पाया गया है कि जो महिलाएं नौवें महीने में रोज 6 खजूर खाती हैं, उनमें प्रसव पीड़ा खुद शुरू होने की संभावना अधिक होती है। वहीं, डिलीवरी का समय आने पर गर्भाशय ग्रीवा अपने आप खुलने लगती है।
| --------------------------- | --------------------------- |