healthplanet.net

Posted on

प्रेगनेंट महिलाओं को बिलकुल नहीं करने चाहिए घर के ये काम-

प्रेग्‍नेंसी में न करें ये घरेलू काम
अगर आप प्रेगनेंट हैं तो नीचे बताए गए काम बिलकुल न करें :

1. ज्‍यादा भारी सामान :
प्रेग्‍नेंसी में कमर दर्द पहले से ही रहता है। ऐसे में भारी वजन उठाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पानी की बाल्‍टी, राशन का सामान जैसी भारी चीजों को उठाने की गलती न करें।

2. केमिकल युक्‍त चीजें :
साफ-सफाई के लिए केमिकल युक्‍त चीजों की बजाय प्राकृ‍तिक उत्‍पादों जैसे कि सिरके या बेकिंग सोडा का इस्‍तेमाल करें। इनके इस्‍तेमाल के दौरान हमेशा दस्‍ताने पहनकर रखें और मुंह को भी ढक कर रखें। प्रेग्‍नेंसी में आपको केमिकल युक्‍त क्‍लीनिंग प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल बिलकुल नहीं करना है।

3. सीढियां चढ़ना :
प्रेग्‍नेंसी में सीढियां चढ़ने के लिए भी मना किया जाता है। सीढियां चढ़ने पर गिरने का खतरा रहता है इसिलए ऐसा करने से बचें।

4. बार-बार झुकना :
सोने, झाडू लगाने, कूड़ा साफ करने या कपड़े धोने के लिए बार-बार झुकना पड़ता है। ऐसे काम करने से बचें।

5. घंटों तक खड़े रहना :
अक्‍सर महिलाएं रसोई में काम करते समय घंटों खड़ी रहती हैं जो कि उनकी सेहत के लिए बिलकुल सही नहीं है। इससे पैरों में सूजन आ सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info