Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पैरों में दर्द होने के हो सकते हैं ये कारण, इन उपायों से करें इस समस्या का समाधान
पैरों में दर्द आम समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। गर्म पानी की सिकाई से इस दर्द को दूर किया जा सकता है।
Foot Pain: कई बार पैरों का दर्द हमारा पूरा रूटीन खराब कर देता है। ज्यादा समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने की वजह से भी पैरों में दर्द होने लग जाता है। वैसे तो पैरों में दर्द होने की समस्या बहुत ही आम होती है। लेकिन ये समस्या यदि ज्यादा समय तक बनी रहे तो यह थोड़ी चिंताजनक हो सकती है। पैरों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि काफी समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहना या फिर आयरन की कमी होना। इसके अलावा भी अन्य कारण हो सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पैरों में दर्द होने के सामान्य कारण क्या हो सकते हैं। साथ ही इन समस्याओं के समाधान के लिए असरदार उपाय भी हम आपको बताने वाले हैं।
लंबे समय तक पैरों को लटकाए रखना
यदि आप किसी ऑफिस में काम करते हैं और पैरों को सात-आठ घंटे तक लटकाए हुए काम करते हैं तो इससे आपके पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में थोड़ी-थोड़ी देर में अपनी जगह से उठकर चलना-फिरना चाहिए। इससे दर्द की शिकायत नहीं होती है।
ज्यादा देर तक खड़े रहना
कई बार ज्यादा समय तक खड़े रहने से भी पैरों में दर्द की शिकायत होने लगती है। ज्यादा समय तक खड़े रहने की वजह से पैरों की मांसपेशियों में अकड़न हो जाती है। जिसके कारण दर्द होने लगता है।
गर्भावस्था में कितनी मात्रा में आयरन की आवश्यकता होती है? -
आयरन की कमी होना
जिन लोगों में आयरन की कमी होती है उनमें भी पैरों और हाथों के दर्द की समस्या होने लगती है। दरअसल आयरन की कमी की वजह से मांसपेशियों में शिथिलता आ जाती है और दर्द होने लगता है।
पैर दर्द की समस्या को दूर करने के उपाय
यदि आप भी पैरों के दर्द की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए गर्म पानी से पैरों की सिकाई कर सकते हैं। पैरों के दर्द को दूर करने का ये सबसे अच्छा और सरल तरीका है। इसके अलावा एक बाल्टी में 2 लीटर गुनगुना पानी लें और इसमें एक चम्मच सेंधा नमक डालें। अब इस पानी को धीरे-धीरे मन की सहायता से घुटने पर डालें। पानी को इस तरह से डालें कि ये बहता हुआ पंजो तक आए। करीब 5 मिनट तक ऐसा करने से आपके पैरों का दर्द ठीक हो जाएगा।
| --------------------------- | --------------------------- |