healthplanet.net

Posted on

तिल्ली बढ़ने का कारण :-

अत्यधिक शराब पीना, दूषित भोजन करना, वायरल इंफेक्शन के कारण मोनोन्यूक्लिओसिस, दिल की अंदरूनी परत में इंफेक्शन की वजह से या एंडोकार्डाटिस के कारण, मलेरिया, लिवर सिरोसिस के कारण, कई प्रकार के एनीमिया, मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं और ऑटोइम्यून रोगों के कारण भी तिल्ली बढ़ सकती है.

पेट में भारीपन लगना

बना कुछ खाए या थोड़ा सा खाने पर पेट भरा हुआ लगना या पेट में भारीपन लगना.

बाएं पेट और कंधें में दर्द

जब तिल्ली बढ़ती है तो यह पेट को दबाने लगती है. इससे ऊपरी पेट में तेज दर्द होने लगता है, यह दर्द बढ़कर बाएं कंधे तक में महसूस होने लगता है.

खून की कमी (एनीमिया)

तिल्ली बढ़ने पर खून की भी कमी हो जाती है, क्योंकि यह हीमोग्लोबिन में आयरन को रिसाइकिल करती है और तिल्ली बढ़ने पर इसके उस कार्य में अवरोध पैदा होता है.

थकान

तिल्ली पढ़ने पर पेट में भारीपन महसूस होता है और थकान महसूस होने लगती है.

बार बार संक्रमण होना

अगर आप बारबार बीमार पड़ रहे हैं या आपको बारबार संक्रमण Infection हो रहा है तो इसके पीछे तिल्ली बढ़ने का कारण भी हो सकता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info