healthplanet.net

Posted on

भोजन में काला नमक, आधा नींबू, सिका जीरा, हींग और सलाद की मात्रा बढ़ाएं। इससे कब्ज के साथ ही पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। अंजीर भी कब्ज से निजात दिलाता है। अंजीर को रात में भीगो दें और सुबह खाली पेट खा लें।

गैस कब्ज एसिडिटी के लिए घरेलू उपाय- Home Remedies For Gas Constipation and Acidity in Hindi
1. अजवाइन

अगर आपको गैस, कब्ज और एसिडिटी बनती है, तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन में मौजूद तत्व गैस और कब्ज को कम करने में मदद कर सकते हैं। गैस, कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप खाना खाने के बाद एक चम्मच अजवाइन के बीज चबा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं। आप अजवाइन को सब्जी, दाल और परांठों में भी डाल सकते हैं। अजवाइन खाने के बाद आपके पेट से गैस आसानी से निकल सकती है।

2. सौंफ

गैस, कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप सौंफ का सेवन भी कर सकते हैं। सौंफ की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप सौंफ का सेवन करेंगे, तो इससे एसिडिटी के कारण होने वाली जलन शांत होगी। साथ ही सौंफ खाने से गैस और कब्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। सौंफ खाने से आंतों को भी लाभ मिलता है। आप रोजाना खाना खाने के बाद सौंफ खा सकते हैं। इससे गैस, कब्ज और एसिडिटी में काफी हद तक आराम मिल सकता है।

3. एलोवेरा जूस 

गैस, कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जूस का सेवन भी कर सकते हैं। एलोवेरा जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना एलोवेरा का जूस पिएंगे, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। एलोवेरा गैस, कब्ज और एसिडिटी को कम कर सकता है। साथ ही पेट की सूजन में भी राहत दिलाता है। रोजाना सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से आपका पेट आसानी से साफ हो सकता है। 

4. पपीता

पपीता खाने से भी आपको गैस, कब्ज और एसिडिटी से निजात मिल सकता है। गैस, कब्ज और एसिडिटी सभी पाचन से जुड़ी बीमारियां होती हैं। पपीता खाने से पाचन और पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें कि पपीते में पेक्टिन नामक तत्व होता है। यह तत्व पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। पपीता खाने से गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन की समस्याओं में काफी हद तक आराम मिल सकता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट पपीता खाएंगे, तो इससे आप कब्ज की दिक्कत से बच सकते हैं। 

5. आंवला

गैस, कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में आंवला का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी ये समस्याएं हैं, तो आप रोज रात को आंवले का पाउडर खा सकते हैं। या फिर सुबह खाली पेट सीधे तौर पर आंवला चबाकर खा सकते हैं। आंवले में विटामिन सी होता है। यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। रोजाना आंवला खाने से आप मौसमी बीमारियों से भी बच सकते हैं। 

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info