Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पानी में छुहारा भिगोकर खाने से शरीर को मिलते हैं ये 4 फायदे, बवासीर और वेट लॉस की समस्या में है कारगर
छुहारा (Dry Dates benefits in hindi) को पानी में भिगोकर रखने से इसका फाइबर तत्व बढ़ जाता है, जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
छुहारा खाने के फायदे (Dry Dates benefits in hindi) कई हैं। खासकर की सर्दियों में इसे इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा खाया जाता है। दरअसल, इसमें आयरन होने के साथ शरीर में गर्मी पैदा करने वाले भी कुछ तत्व होते हैं। साथ ही ये इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे माइक्रोन्यूट्रीएंट्स भी होते हैं जो कि हड्डियों और दिल की सेहत के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। लेकिन, अगर आप छुहारा पानी में भिगोकर खाते हैं तो इससे आपकी सेहत (chuhara bhigo kar khane ke fayde) को कई लाभ मिल सकते हैं। कैसे, जानते हैं।
पानी में छुहारा भिगोकर खाने के फायदे- Chuhara bhigo kar khane ke fayde in hindi
1. बवासीर की समस्या में फायदेमंद
बवासीर की समस्या में पानी में छुहारा भिगोकर खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, छुहारा को जब आप पानी में भिगोकर रखते हैं तो इसमें फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही ये रफेज की तरह भी काम करता है। फिर जब आप इसे खाते हैं तो ये मल में थोक जोड़ता है। साथ ही ये पेट में पानी को भी बढ़ाता है, जिससे बॉवल मूवमेंट तेज होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है। इससे बवासीर की समस्या कम होती है।
मुंह में छाले होने पर आजमाएं दादी-नानी के ये 3 नुस्खे, इंफेक्शन होगा कम और दर्द-जलन से मिलेगी राहत
2. हाजमा सही करता है
हाजमा सही करने के लिए जरूरी है कि आप कुछ थोक वाली चीजें खाएं। ऐसे में छुहारा भिगोकर खाएं और फिर इसका पानी पिएं। ये मेटाबोलिक रेट बढ़ा देगा, जिससे डाइजेशन तेज होता है और हाजमा सही रहता है। इससे आपका पाचन क्रिया भी तेज होता है और पेट की समस्याएं नहीं होती।
3. वेट लॉस में मददगार
छुहारा भिगोकर खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है। ये पहले तो शरीर में एनर्जी देता है दूसरा ये कैलोरी बर्न करने की स्पीड को बढ़ा देता है। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। साथ ही ये शरीर की एनर्जी भी बढ़ाता है जिससे एक्सरसाइज करने में भी मदद मिलती है।
बालों में तेल कब लगाना चाहिए, सूखे बालों में या गीले बालों में? जानें इसका सही समय और तरीका
4. शरीर में आयरन बढ़ता है
शरीर में आयरन बढ़ाने के लिए आप छुहारा भिगोकर खा सकते हैं। दरअसल, आयरन से भरपूर छुहारा शरीर में थकान को कम करता है। साथ ही इसका कार्बोहाइड्रेट शरीर में तेजी से एनर्जी बढ़ता है। तो, इन तमाम फायदे के लिए आप छुहारा भिगोकर खाएं।
| --------------------------- | --------------------------- |