healthplanet.net

Posted on


पाचन तंत्र खराब होने के शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण

पाचन तंत्र (Bad Digestive System) खाने को ऊर्जा में बदलकर शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। पाचन क्रिया दुरुस्त नहीं होने से भोजन ठीक तरह से नहीं पचता है। आपको अपच, गैस, उल्टी, पेट दर्द, पेट में सूजन आदि की समस्या हो सकती है। खराब पाचन क्रिया से आपको कई गंभीर बीमारीयां हो सकती हैं। इसके अलावा जब पाचन तंत्र खराब होता है, तो धीमे-धीमे शरीर में कुछ समस्याएं बढ़ने लगती हैं। सबसे पहले को आपका पेट का गुड बैक्टीरिया डिसबैलेंस हो जाता है और मेटाबोलिज्म स्लो होने लगता है।

आखिर कैसे जानें कि आपकी पाचन प्रक्रिया खराब हो रही है? परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप कुछ संकेतों के जरिए जान सकते हैं कि आपका पाचन तंत्र खराब हो गया है, जिसका इलाज करवाना बहुत जरूरी है। जानें, बैड डाइजेशन या खराब पाचन तंत्र के कुछ लक्षणों के बारे में जिसे पहचानकर आप पाचन क्रिया में सुधार कर सकते हैं। पाचन तंत्र खराब (Digestive Problem in hindi) होने के आम लक्षण इस प्रकार हैं
पाचनतंत्र खराब होने के लक्षण
1. शरीर और सांसों की दुर्गंध

जब शरीर से विषाक्‍त पर्दाथ बाहर नहीं निकलते हैं, तो शरीर से दुर्गंध आने लगती है। अधिक पसीना, पैरों से बदबू आना खराब हाजमे का संकेत है। शरीर से न निकलने वाले विषाक्‍त पदार्थ रक्‍त धारा में जाकर स्किन में फसे रह जाते हैं, जिससे शरीर की गंध खराब हो सकती है। ऐसे में शरीर से डिटॉक्स दूर करने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। कई बार सांसों से बदबू आना भी पाचन तंत्र खराब (Digestive Problem in hindi) होने के संकेत होते हैं। दो बार ब्रश करने के बावजूद भी सांसो से बदबू आ रही है, तो तुंरत चेकअप करवाएं।
2. त्‍वचा की समस्‍या

अधिक दिनों तक पेट खराब रहने या साफ नहीं होना यानी पाचन क्रिया की समस्या। जब ऐसा होता है, तो इससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में मुंहासे, सोरायसिस या एक्जिमा की समस्या हो सकती है। आप चाहें तो इस बारे में अपने गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।
3. बालों का अधिक झड़ना

पाचन तंत्र खराब होने से बाल भी झड़ सकते हैं। खराब डाइजेशनबालों को कमजोर बना देता है। डाइजेशन सिस्टम खराब होने के कारण भोजन का सही पोषण आपके बालों तक नहीं पंहुच पाता, जिसके कारण बाल झड़ने, बालों का असमय सफेद होना और बाल पतले होना जैसे समस्या हो सकती है।
4. कमजोर नाखून

लंबे समय तक खराब हाजमे का असर शरीर के साथ-साथ नाखूनों पर भी पड़ता है। जब पाचन तंत्र खराब होता है तो शरीर के अपशिष्‍ट पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं, जिसके कारण आपको कई समस्याएं होती हैं। इसमें नाखूनों का टूटना या खुरदुरापन भी शामिल है।
5. पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के उपाय

पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी और पौष्टिक खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें। अधिक से अधिक फाइबर युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें ताकि पेट साफ रहे। भोजन अच्छी तरह से चबाकर खाएं। जल्दी-जल्दी में खाना निगलते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्रिया खराब होती है। इसके अलावा पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए एक्‍सरसाइज भी करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info