healthplanet.net

Posted on

पपीते के पत्ते के रस के फायदे


डेंगू में पपीते के पत्ते के फायदे - डेंगू (Dengue) एक गंभीर बीमारी हैं जिसमें शरीर के प्लेटलेट (Platelet) बहुत जल्दी गिरने लग जाते हैं। डेंगू वायरस के कारण लोगों को बुखार हो जाता है यह बुखार हर वर्ष कई लोगों की जिंदगी छीन लेता है, डेंगू में तेज बुखार, दाने और तेज सिरदर्द, जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द, और आंख में दर्द की समस्या होती है। डेंगू बुखार प्लेटलेट की मात्रा को इतना गिरा देता है की उससे लोगो की जान पर बन आती है। इससे बचने के लिए पपीते के पत्तों को पीस कर उसका रस निकाल कर उसका सेवन करने से प्लेटलेट काफी तेजी से बढ़ने लगते हैं जिससे मरीज को जल्द आराम मिलता है।

एंटी मलेरिया - पपीते के पत्ते, फल, बीज और जड़ में एंटीमलेरियल (Antimalarial) गुण पाए जाते हैं जो मलेरिया को ठीक करने के काम आता है। इसके पत्ते के एंटीमलेरियल गुण रक्त में मौजूद पैरासाइट्स को खत्म करने का काम करते हैं ।

बालों का झड़ना होगा कम - पपीते के पत्तों का सेवन करने से बाल मजबूत होते हैं और नए बाल आते हैं। इसका सेवन बालों (Hair) में हो रही डैंड्रफ को भी खत्म करता है। पपीते के पत्तों में एंटी फंगल (Antifungal) गुण होते हैं जो स्कैल्प में होने वाली फंग्स को होने से रोकती है।

पाचन को करे दुरुस्त- पपीते की पत्तियों में कारपैन के रासायनिक यौगिक होते हैं, जो पाचन क्रिया में बाधा डालने वाले माइक्रोऑर्गेनिज्मको को खत्म करने का काम करता है। जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर जैसे इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम से राहत मिलती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए - इम्यूनिटी बढ़ाने में पपीते की पत्तियों का बहुत बड़ा योगदान होता है। इसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी (Immunomodulatory) गुण पाए जाते हैं जिसकी मदद से आपका इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है और यह कई बीमारियों से बचाता भी है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info