healthplanet.net

Posted on

नसों के लिए वरदान हैं ये ड्राई फ्रूट्स, खाने से रग-रग हो जाएगी हेल्दी

Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं. हर एक ड्राई फ्रूट को खाने के अपने अलग फायदे हैं, लेकिन अगर नसों को हेल्दी रखना है तो कुछ ड्राई फ्रूट्स खासतौर से बहुत फायदेमंद हैं.

Dry Fruits Health Benefits: नसों (Veins) का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है. नसों में अगर प्लाक या कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) जैसी चीजें जमा होकर उन्हें संकरा और कमजोर बना देती हैं, इसकी वजह से कई बीमारियों का खतरा बना रहता है. नसों में जमा गंदगी हार्ट (Heart) से जुड़ी बीमारियों की सबसे बड़ी वजहों में से है. अगर नसों को हेल्दी रखना है तो अपनी डेली डाइट (Diet) में कुछ हेल्दी ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर ये काम आसानी से कर सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड और कई मिनरल्स मौजूद होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं. आइए जानते हैं कि नसों के लिए सबसे फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स कौन से हैं.

बादाम (Almond)

बादाम दिमाग ही नहीं नसों के लिए भी फायदेमंद है. ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करती है. इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं.

अंजीर (Fig)

अंजीर पोषक तत्वों का भंडार है. अंजीर में मौजूद न्यूट्रिएंट्स ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. अंजीर नसों से लिए बहुत फायदेमंद है. भीगे हुए अंजीर खाने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर हो जाती हैं.

अखरोट (Walnut)

अखरोट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. रोजाना अखरोट का सेवन करने से नसों की बीमारियों से बच सकते हैं.

काजू (Cashew)

काजू फैटी होता है, लेकिन ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर है. नसों की सेहत के लिए काजू बहुत गुणकारी माना जाता है. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना काजू का सेवन करना फायदेमंद है. .

पिस्ता (Pistachio)

पिस्ता खाने में बड़ा स्वादिष्ट लगता है. एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर पिस्ता नसों के लिए बहुत फायदेमंद है. पिस्ता खाने से प्लाक कम करने में मदद मिलती है. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पिस्ता का सेवन करना फायदेमंद है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info