healthplanet.net

Posted on

दिन में ज्यादा सोने से शरीर को हो सकते हैं ये 3 नुकसान :-

दिन में सोने के नुकसान-Side Effects Of Sleeping In Daytime

Why we should not sleep in day time:दिन में खाना खाने के बाद कई बार एक अच्छी नींद आती है। लेकिन दिन में सोना आपको बीमार बना सकता है। जी हां, हर कोई जो दिन में सोता है, उसकी रात की स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो जाती है । ये आपकी रात की नींद में बाधा डालती है जो कि शरीर सूजन को बढ़ाने और हृदय रोग, अल्जाइमर और हाई बीपी जैसी कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

1. हार्मोन हेल्थ खराब होता है-Hormone Levels Will Change

हर रात पर्याप्त नींद लेना भी आपके हार्मोन के स्तर और उत्पादन से जुड़ा होता है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो स्वस्थ आहार खाना विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो सकता है। जब आप दिन में सोते हैं तो ये रात की नींद में गड़बड़ी पैदा करती है। इससे हार्मोन असंतुलन होता है। इससे आपका मूड खराब रहता है और कई बार आप डिप्रेस्ड महसूस करते हैं।

2. खराब डाइजेशन और मोटापा बढ़ता है-Poor Digestion And Obesity

दिन में सोने से आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स पर असर होता है और इससे खाना सही से नहीं पच पाता है। साथ ही ये बाकी समय के लिए ब्लोटिंग पैदा करता है जिससे आप बिना खाए-पीए भी हर समय भारी-भारी महसूस करेंगे। इसके अलावा ये आपमें क्रेविंग भी बढ़ाएगी जो कि आपके लिए कई समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा दिन में सोने से मोटापा तेजी से बढ़ता है। दरअसल, दिन में सोना जहां डाइजेशन को खराब करता है, वहीं मेटाबोलिज्म खराब करता है जिससे मोटापा तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा ये बेमतलब की भूख पैदा करता है जिससे मोटापा तेजी से बढ़ता है।

3. शरीर में सूजन बढ़ती है-Increases Inflammation

बहुत अधिक सूजन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी बात नहीं है और लगातार पर्याप्त नींद न लेना, जो एक समस्या हो सकती है। दिन में सोना शरीर में सूजन को बढ़ाता है। इसलिए तो ये ब्लोटिंग पैदा करती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info