healthplanet.net

Posted on

तांबे के बर्तन में भूलकर भी न पीएं ये 4 चीजें, तुरंत बन जाता है जहर!

तांबे के बर्तन में पानी पीने के ढेरों फायदे हैं और अधिकतर लोग इनके बारे में जानते भी हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुछ ऐसे भी पेय पदार्थ इनके बारे में अधिकतर लोग जानते हैं. लेकिन कुछ पेय पदार्थ ऐसे भी हैं जिन्हें आपको तांबे के बर्तन में डालकर कभी भी नहीं पीना चाहिए.  
तांबे के बर्तन में खाना खाने और पानी पीने की परंपरा भारत में सदियों से चली आ रही है. सुबह के समय खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना काफी फायगेमंद माना जाता है. वैज्ञानिकों ने भी तांबे के बर्तन में पानी पीने को सेहत के लिए काफी फादयेमंद माना है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तांबे के बर्तन में रखे कुछ पेय पदार्थ का सेवन आपके लिए काफी नुकसानदायक भी हो सकता है? जी हां, आज हम आपको उन पेय पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप तांबे के बर्तन में रखकर पीते हैं तो आपको काफी नुकसान पहुंच सकता है. 
दूध
तांबे के बर्तन में भूलकर भी दूध नहीं पीना चाहिए. तांबे के बर्तन में रखा हुआ दूध जहरीला हो जाता है. ऐसे में अगर आप इस दूध का सेवन करते हैं तो आपको फूड प्वॉइजनिंग हो सकती है.

छाछ
वैसे तो छाछ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. लेकिन अगर आप छाछ का सेवन तांबे के बर्तन में करते हैं तो यह आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. छाछ में कई तरह के गुण मौजूद होते हैं जो तांबे के साथ मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं.

खट्टे जूस
खट्टी चीजें जैसे जूस, आचार आदि तांबे के बर्तन में रखकर खाने से आपकी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. ये सभी खट्टी चीजें तांबे के बर्तन के साथ मिलकर रिएक्शन करती हैं. तांबे के बर्तनों में खट्टी चीजें खाने से उल्टी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

लेमन वॉटर
वैसे तो नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए रामबाण है. लेकिन तांबे के बर्तन में नींबू पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है. नींबू में एसिड होता है जो तांबे के साथ मिलकर सेहत पर उल्टा रिएक्ट करता है. तांबे के गिलास में नींबू पानी पीते हैं, तो आपको गैस, पेट दर्द, उल्टी आदि की समस्या शुरू हो सकती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info