Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1. साधारण डेंगू बुखार (Normal Dengue Fever)
साधारण डेंगू बुखार, डेंगू बुखार के सबसे सामान्य प्रकार में से एक है। इसमें व्यक्ति काे करीब 5-7 दिनाें तक बुखार रहता है। साधारण डेंगू बुखार में मरीज आसानी से ठीक हाे सकता है। अधिकतर मामलाें में साधारण डेंगू बुखार ही देखने काे मिलता है। इसे क्लासिकल डेंगू बुखार के नाम से भी जाना जाता है। इसमें व्यक्ति काे आसानी से घर पर भी ठीक किया जा सकता है। सामान्य डेंगू बुखार हाेने पर कई बार व्यक्ति में लक्षण देखने काे नहीं मिलते हैं और वह हेल्दी डाइट फॉलाे करके घर पर ही ठीक हाे सकता है। यह बिना लक्षणाें वाले काेविड मरीजाें की तरह ही है। जिसमें रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी व्यक्ति आसानी से घर पर रहकर ही ठीक हाे सकता है।
साधारण डेंगू बुखार के लक्षण (Symptoms of Normal Dengue Fever)
क्लासिकल या साधारण डेंगू बुखार हाेने पर व्यक्ति काे कई तरह के लक्षण देखने काे मिलते हैं। इसमें शामिल हैं-
ठंड लगना
तेज बुखार आना (High Fever)
सिरदर्द
गले में दर्द हाेना
स्किन पर रैशेज हाेना (Rashes on Skin)
मांसपेशियाें में दर्द हाेना (Muscles Pain)
जाेड़ाें में दर्द हाेना (Joints Pain)
भूख न लगना (इन बीमारियाें का संकेत है भूख कम लगना)
मुंह का स्वाद खराब हाेना
उल्टी और जी मितलाना
आंखाें में दर्द हाेना (Eye Pain)
2. डेंगू हैमरेजिक बुखार (Dengue Hemorrhagic Fever)
डेंगू हैमरेजिक बुखार भी डेंगू बुखार का एक प्रकार है। डेंगू हमैरेडिज बुखार में व्यक्ति काे सामान्य डेंगू बुखार के लक्षण भी देखने काे मिलते हैं। साथ ही इस डेंगू बुखार के अन्य लक्षण भी हाेते हैं, जाे मरीज में देखने काे मिलते हैं। इसे डीएचएफ (DHF) भी कहा जाता है। डेंगू बुखार के इस प्रकार में व्यक्ति के अंदर या बाहर रक्तस्त्राव शुरू हाे जाता है, जाे मरीज के लिए खतरनाक हाे सकता है। डेंगू में रक्त धमनियाें में रक्तस्त्राव के कारण ही इसे हैमरेजिक बुखार कहा जाता है। डेंगू हैमरेजिक बुखार का पता लगाने के लिए डॉक्टर ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं।
डेंगू हैमरेजिक बुखार के लक्षण (Dengue Hemorrhagic Fever Symptoms)
डेंगू हैमरेजिक बुखार में व्यक्ति काे क्लासिकल डेंगू बुखार के लक्षणाें के अलावा भी कई अन्य लक्षण देखने काे मिलते हैं। यह स्थिति थाेड़ी क्रिटिकल हाे सकती है। इसमें मरीज के शरीर से रक्तस्त्राव हाेने लगता है। जानें इसके लक्षण-
नाक से खून आना
मसूढ़ाें से खून निकलना
उल्टी में खून निकलना
शौच में खून निकलना
स्किन पर निशान हाेना
3. डेंगू शॉक सिंड्राेम (Dengue Shock Syndrome)
डेंगू शॉक सिंड्राेम वह अवस्था में जिसमें व्यक्ति काे डेंगू के लक्षणाें के साथ ही शॉक की अवस्था के भी कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। यह डेंगू का ही एक बढ़ा हुआ रूप हाेता है, जिसमें डेंगू बुखार दूसरी या तीसरी स्टेज पर हाेता है। इस स्थिति में बुखार कई दिनाें तक रहता है, साथ ही तेज बदन दर्द भी हाेता है। इसे डीएसएस (DSS) कहा जाता है। इसमें व्यक्ति काे सामान्य डेंगू बुखार के अलावा कई अन्य लक्षण भी देखने काे मिलते हैं। इसमें शामिल हैं-
डेंगू शॉक सिंड्राेम के लक्षण (Dengue Shock Syndrome Symptoms)
क्लासिकल, हैमरेजिक डेंगू बुखार की तरह ही डेंगू शॉक सिंड्राेम में भी व्यक्ति काे कुछ लक्षण देखने काे मिलते हैं। जानें इन लक्षणाें के बारे में-
ठंड लगना और तेज बुखार हाेना
बेचैनी हाेना
बेहाेश हाेना
हृदय गति कभी तेज कभी धीरे हाेना
ब्लड प्रेशर कम हाे जाना
बदन दर्द हाेना
हाेंठ नीले पड़ना
स्किन रैशेज
तंत्रिका तंत्र का खराब हाेना
सामान्य डेंगू बुखार आम हाेता है। डेंगू के अधिकतर मरीजाें काे यही बुखार हाेता है। इसे आसानी से रिकवर भी किया जा सकता है। सामान्य डेंगू बुखार जाेखिम भरा नहीं हाेता है, यह अच्छी डाइट और दवाइयाें से किया हाे सकता है। लेकिन डेंगू हैमरेजिक बुखार और डेंगू शॉक सिंड्राेम की अवस्था गंभीर हाेती है। इसमें व्यक्ति काे तुंरत इलाज की जरूरत हाेती है। इसलिए अगर आपकाे डेंगू का काेई भी लक्षण नजर आ रहा है, ताे तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें और अपना डेंगू टेस्ट करवाएं।
| --------------------------- | --------------------------- |