healthplanet.net

Posted on

डिलीवरी के बाद फास्ट रिकवरी के लिए आहार में सीफूड के साथ शामिल करें ये 4 सूप

डिलीवरी के बाद हेल्दी सूप
Nourishing souls for Postpartum : डिलीवरी या बच्चे को जन्म देने के बाद शरीर बहुत
कमजोर हो जाता है और महिलाओं में कई बदलाव आते हैं, जिसके लिए महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है. डिलीवरी के बाद शरीर में पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन की कमी हो सकती है. बर्थ के बाद महिलाओं को अपने शरीर के साथ साथ अपने बच्चे को भी पोषण देना होता है जो कि मां के शरीर के ज़रिए ही शिशु में जाता है. ऐसे में डिलीवरी के बाद से अपनी डाइट में पोषक तत्वों को अपनी रोज़ाना की डाइट में शामिल करने की जरूरत होती है, तो आइए जानतें हैं डिलीवरी के बाद फास्ट रिकवरी के लिए महिलाओं को अपने डाइट प्लान में कौन कौन से सूप शामिल करने चाहिए.

डिलीवरी के बाद फास्ट रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये सूप :

सीवीड सूप – हेल्थ लाइन डॉट कॉम के मुताबिक सीवीड सूप डिलीवरी के बाद फास्ट रिकवरी के लिए बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है, इसमें कैल्शियम, आयोडीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है. ये सूप फाइबर से भरपूर होता है जो की कब्ज़ की समस्या में काफी फायदेमंद होता है.

पोर्क विनेगर सूप – इस सूप का इस्तेमाल ज्यादातर चाइनीज लोग करते हैं, ये सूप आमतौर पर महिलाओं में ब्रेस्ट फीडिंग को बढ़ता है जिससे बच्चे को सम्पूर्ण आहार मिलता है, इस सूप को बनाने के लिए अदरक, पोर्क फीट और स्वीटेंड राइस विनेगर का इस्तेमाल किया जाता है.


हर्ब फिल्ड टोमैटो सूप – टोमैटो सूप सबके पसंदीदा सूप में से एक होता है ,लेकिन इसका उपयोग नैचुरल हर्ब के साथ यूज करने से शरीर पर बहुत प्रभाव पड़ता है. ये आपकी बॉडी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से निपटने में मदद करता है, यदि आप इसमें तुलसी का उपयोग करते हैं तो ये आपको पोस्टपार्टम डिप्रेशन से बचाता है.
ग्रीन पपाया फिश सूप – पपीते में कुछ आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, यह विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होता है. इसमें विटामिन ए, सी, ई के गुण पाए जाते हैं जो इलेक्ट्रोलाइट लेवल को संतुलित करता है और आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info