healthplanet.net

Posted on

अर्थात् सोडियम पॉलीक्रिलेट है। उत्तम अवशोषक गुणों के लिए आमतौर पर बेबी डायपर में इस्तेमाल किया जाने वाला रसायन सोडियम पॉलीक्रिलेट है।
क्लॉथ या डिस्पोजेबल डायपर में से कौन सा है बेबी के लिए बेस्ट, जानिए इस लेख में
अगर आप अपने बेबी के लिए सही डायपर का चयन नहीं कर पा रही हैं तो इस लेख में हम आपको क्लॉथ डायपर और डिस्पोजेबल डायपर दोनों में अंतर बता रहे हैं।

जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं, वहां पर पैरेंट्स को अक्सर यही समझ नहीं आता कि वे वास्तव में बच्चे के लिए किस तरह के डायपर का चयन करें। वैसे जब डायपर की बात होती है तो अधिकतर पैरेंट्स डिस्पोजेबल डायपर का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह जेब पर काफी महंगे पड़ते हैं। ऐसे में पैरेंट्स की यही इच्छा होती है कि वह ऐसे डायपर का चयन करें, जो सस्ते होने के साथ-साथ बच्चों के लिए उपयुक्त भी हो। यही कारण है कि पिछले कुछ वक्त से क्लॉथ डायपर का चलन काफी बढ़ गया है। हालांकि इन दोनों ही डायपर की अपनी-अपनी विशेषताएं और खामियां हैं। जिसके बारे में आज हम इस लेख में डिस्कस करेंगे। ऐसे में अगर आप इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ती हैं तो आपके लिए यह समझना आसान हो जाएगा कि आपके बच्चे के लिए कौन सा डायपर बेस्ट है और आपको किस डायपर में इनवेस्ट करना चाहिए। तो चलिए विस्तारपूर्वक जानते हैं इस बारे में-
कीमत

अगर कीमत की बात की जाए तो यकीनन क्लॉथ डायपर अधिक सस्ते होते हैं। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि यह रियूजेबल होते हैं और आप इसे कई सालों तक बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में आपको डायपर में बार-बार इनवेस्ट करने की जरूरत नहीं है। वहीं दूसर ओर डिस्पोजेबल डायपर सिर्फ सिंगल यूज के लिए होते हैं और एक बार इस्तेमाल के बाद आपको इन्हें फेंकना पड़ता है
हेल्थ और आराम

डायपर चुनते समय स्वास्थ्य और आराम सबसे महत्वपूर्ण कारक हैं। यहां कपड़े के डायपर और डिस्पोजेबल डायपर के बीच कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं है, जब तक आप डायपर को पूरा होने पर बदल देते हैं। ड्राई डायपर हमेशा सबसे आरामदायक होते हैं। आमतौर पर पैरेंट्स सोचते हैं कि क्लॉथ डायपर रैशेज के जोखिम को बढ़ा सकता है। हालांकि ऐसा नहीं है। वास्तविक तथ्य यह है कि बच्चे को डायपर रैश नहीं होता है, अगर माता-पिता उसे सही समय पर चेंज कर दें। डिस्पोजेबल डायपर अधिक शोषक होते हैं, लेकिन उनमें डाइऑक्सिन होता है, जो एक गंदा केमिकल है। हालांकि किसी भी अध्ययन से पता नहीं चला है कि डिस्पोजेबल डायपर में डाइऑक्सिन शिशुओं को नुकसान पहुंचा सकता है या नहीं।


पर्यावरणीय प्रभाव
डिस्पोजेबल डायपर पर्यावरण पर व्यापक प्रभाव डालते हैं। हर दिन कई सारे डिस्पोजेबल डायपर्स को यूं ही फेंक दिया जाता है, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। आपको शायद पता ना हो, लेकिन डिस्पोजेबल डायपर के उत्पादन, परिवहन और वितरण की प्रक्रिया हमारे ग्रह पर आश्चर्यजनक प्रभाव छोड़ती है। वैसे इन प्रक्रियाओं में कपड़े के डायपर का पर्यावरण पर भी प्रभाव पड़ता है, लेकिन उन्हें रीसायकल करके इसे कम किया जा सकता है और ऊर्जा की बचत की जा सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info