healthplanet.net

Posted on

सर्दियों में स्किन काफी रूखी और बेजान हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि विटामिन ई युक्त Mosturizer लगाया जाए। चेहरे को साफ पानी से धोएं और रोजाना रात को और दिन में 3-4 बार अच्छा mosturizer लगाएं। सर्दियां आते ही लोग गरम पानी से नहाने लगते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गरम ना हो वरना उससे त्वचा रूखी हो जाती है।

सर्दियों में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, स्किन बनेगी मुलायम और खूबसूरत :-

1. पपीता

पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दियों में चेहरे पर आप पपीता भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक पका हुआ पपीता लें। इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप चाहें तो पपीते के पेस्ट में कच्चा दूध भी मिला सकते हैं। पपीते में मौजूद तत्व चेहरे के दाग-धब्बों को रिमूव करने में मदद करता है। साथ ही त्वचा को नरिश करता है और मॉइश्चराइज रखता है।

2. नारियल का तेल

सर्दियों में नारियल का तेल भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप सर्दियों में रोजाना चेहरे पर नारियल का तेल लगाएंगे, तो इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। नारियल का तेल चेहरे की स्किन को कोमल बनाता है। साथ ही चेहरे की ड्राईनेस और रूखेपन को भी कम कर सकता है। इसके लिए आप चेहरे की नारियल के तेल से मालिश कर सकते हैं।

3. चंदन का पाउडर

चंदन का पाउडर भी सर्दियों में चेहरे पर लगाया जा सकता है। चंदन के पाउडर की तासीर ठंडी होती है। अगर आप चेहरे पर चंदन का पाउडर लगाएंगे, तो इससे चेहरे की समस्याएं दूर होने लगेंगी। इसके लिए आप चंदन का पाउडर लें। इसमें बेसन और गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार चंदन का पाउडर लगाने से चेहरे में निखार आएगा। बेजान, रूखे और सूखे त्वचा से छुटकारा मिल सकता है।

4. गुलाब के फूलों का पाउडर

गुलाब के फूलों का पाउडर भी चेहरे की स्किन को नरिश करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप पहले गुलाब के फूलों को सूखाकर पाउडर बना लें। अब गुलाब के फूलों में गुलाब जल या फिर एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को सर्दियों में अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप इस पेस्ट को रोजाना लगा सकते हैं। गुलाब के फूलों का पाउडर चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है। त्वचा की रंगत में सुधार होता है और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही ड्राई स्किन भी मुलायम बनती है।

5. एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को चेहरे पर किसी भी मौसम में लगाया जा सकता है। आप सर्दियों में चेहरे की स्किन को नमी प्रदान करने के लिए भी एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही चेहरे की समस्याएं भी दूर होती है। एलोवेरा से चेहरे की स्किन हाइड्रेट होती है, स्किन में नमी आती है और रंगत में भी सुधार होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info