Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1. नारियल का तेल (Use of coconut oil for hair during winters)
ठंड के दिनों में आप नारियल का तेल लगाकर भी बालों की चंपी कर सकते हैं। ठंड के दिनों में रूसी की समस्या हो जाती है जिसे दूर करने के लिए नारियल का तेल भी एक अच्छा विकल्प है। आप नारियल के तेल को हल्का गुनगुना करके सिर पर लगाएंगे तो बाल मुलायम होंगे। आप नारियल के तेल का मास्क बनाकर भी ठंड के दिनों में सिर पर लगाएं। नारिल केक तेल में आयरन, पोटैशियम जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो आपके बाल को हेल्दी रखने का काम करते हैं और बालों की चमक बनी रहती है। नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है जिससे बालों का झड़ना कम होता है। अगर आपके सफेद बाल हैं तो भी आपको नारियल का तेल लगाना चाहिए, नारियल के तेल को लगाने से बालों को पोषण मिलता है और अन्य बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है।
2. तिल का तेल (Use of sesame oil for hair during winters)
ठंड के दिनों में आप तिल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तिल का तेल इस्तेमाल करने से बाल चमकदार बनते हैं। अगर आप हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं तो आप जोजोबा ऑयल या अरंडी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इन तेलों से रूखे बाल को रिपेयर किया जा सकता है। कुछ लोग सिर में ज्यादा तेल लगा लेते हैं जिसके कारण उन्हें ज्यादा शैम्पू का इस्तेमाल करते तेल को सिर से निकालना पड़ता है इससे बेहतर है आप उतना ही तेल लगाएं जितना आपका स्कैल्प आसानी से होल्ड कर पाए। आप तिल के तेल में भ्रिंगराज ऑयल या शिकाकाई ऑयल मिलाकर भी लगा सकते हैं, इससे आपको डबल फायदा मिलेगा।
3. बादाम का तेल (Use of almond oil for hair during winters)
आप ठंड के दिनों में बालों की चंपी करने के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम के तेल में विटामिन ई, विटामिन डी पाए जाते हैं जिससे हेयरफॉल की शिकायत दूर होती है, बादाम का तेल बालों को नैचुरल चमक देता है और बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है। ठंड के दिनों में बादाम का तेल लगाने से डैंड्रफ की समस्या नहीं होती। अगर आपको लंबे बाल चाहिए तो भी आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम का तेल आपके बालों में नैचुरल कंडीशनर का काम भी करता है क्योंकि इसमें विटामिन बी2, विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप इसे किसी अन्य एसेंशियल ऑयल के साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं।
4. जैतून का तेल (Use of olive oil for hair during winters)
आप ठंड के दिनों में जैतून का तेल भी बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप तेल को हल्का गुनगुना करें और फिर स्कैल्प पर एप्लाई करें। जैतून के तेल से बालों को पोषण मिलता है, बाल मुलायम रहते हैं, स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी जैतून का तेल फायदेमंद होता है। जैतून के तेल से बाल झड़ने की समस्या भी दूर होती है और डैंड्रफ की समस्या, स्कैल्प में खुजली की समस्या से भी निजात मिलता है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि तेल को पूरी रात या देर तक लगाए रहने की जरूरत होती है जबकि ऐसा नहीं है, आप तेल को नहाने से एक घंटा या आधा घंटा पहले लगाएं तो भी बालों को उतना ही पोषण मिलेगा। ज्यादा देर तेल को लगाए रखने से बाल ज्यादा हेल्दी बनेंगे ये केवल एक तरह का मिथ है।
5. आंवले का तेल (Use of amla oil for hair during winters)
आप ठंड के दिनों में आंवला का फायदा उठाना न भूलें। आंवला केवल ठंड के सीज़न में आता है और ये बालों के लिए एक महत्वपूर्ण हर्ब है। इसकी मदद से आप बालों में हेयरफॉल, रूसी, पतले बाल, सफेद बाल आदि समस्याओं से बच सकते हैं। आंवला को खाना और सिर पर तेल की तरह एप्लाई करना दोनों ही तरीके फायदेमंद है। अगर आप बालों में चंपी करने के लिए कोई तेल ढूंढ रहे हैं तो आंवला तेल को न भूलें। आंवला तेल को आप मेहंदी में मिलाकर भी बालों पर लगाएंगे तो बालों को पोषण मिलेगा। आप घर में भी आंवला तेल को तैयार कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |