healthplanet.net

Posted on

हमारा दिमाग प्रकृति ने कुछ इस तरह से बनाया है कि वह खतरा देखते ही फाइट ऐंड फ्लाइट मोड में आ जाता है। स्ट्रेस के वक्त भी दिमाग उस सिचुएशन से मुकाबला करने के लिए शरीर को तैयार करता है। लेकिन अगर आप लंबे वक्त तक तनाव में रहते हैं तो इससे शरीर को नुकसान पहुंचने लगता है।


तनाव के कारण



1. रोजमर्रा की जिंदगी

हमारी जिंदगी में कभी-कभी कोई ऐसी घटना हो जाती है जिससे हमारी जिंदगी प्रभावित होती है। अपने किसी प्यारे के जिंदगी से चले जाना, तलाक, किसी की नौकरी खत्म हो जाना आदि! ये सब तनाव के कारण बन जाते हैं। व्यक्ति इनसे से बाहर नहीं निकल पाता और तनाव का शिकार बन जाता है।



2. अकेलापन

इंसान का अकेले रहना कई बार तनाव का कारण बन जाता है। अगर कोई व्यक्ति अकेला है और उसका कोई दोस्त नहीं है तो वह तनाव का शिकार हो सकता है।



3. शारीरिक बीमारियां

किसी भी व्यक्ति को अगर लगातार शारीरिक बीमारी है तो वह तनाव का मरीज हो सकता है। यदि किसी को दिल की बीमारी, कैंसर या इस तरह की कोई बीमारी है तो इंसान अपनी बीमारी से परेशान होकर तनाव का शिकार बन जाता है।



4. पुरानी यादें

डिप्रेशन (तनाव) कभी भी किसी को भी हो सकता है परंतु कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनको तनाव जल्दी होने का खतरा होता है। यह उनकी जिंदगी पर निर्भर करता है कि उनकी पुरानी जिंदगी कैसे गुजरी है।



5. शराब

शराबी लोग जो बहुत ज्यादा शराब का सेवन करते हैं वे तनाव के शिकार हो जाते हैं। उनके अंदर खुदकुशी के ख़यालात आते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info