healthplanet.net

Posted on

Dry Cough Home Remedies: सूखी खांसी रात में करती है ज्यादा परेशान? आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सूखी खांसी से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय.
Dry Cough Home Remedies: सूखी खांसी से अक्सर रात में नींद नहीं आती है. खांसी इतनी अधिक होती है कि बार-बार नींद टूट जाती है. खांसी के कारण सीने में दर्द, गले में इर्रिटेशन होने लगती है. कई कफ सीरप लेने के बाद भी कुछ लोगों को ड्राई कफ (Dry cough) की समस्या से आराम नहीं मिलता है. फ्लू के खत्म हो जाने के बाद भी कई दिनों तक खांसी नहीं जाती है.

अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं और खांसी की परेशानी को दूर कर सकते हैं.
इन घरेलू उपायों से दूर करें सूखी खांसी
यदि आपको बहुत ज्यादा सूंखी खांसी हो, तो आप शहद और पीपल की गांठ को मिलाकर सेवन करें. इसके लिए गांठ को पीस लें. इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर चाटें. इससे खांसी की समस्या दूर होगी.
काली मिर्च पाउडर में थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन करने से भी खांसी की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो सकती है.
अदरक का एक चम्मच रस लें, इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं. इसे गुनगुने पानी के साथ रात में सोने से पहले सेवन करें. खांसी के कारण होने वाले दर्द, जलन से भी आराम मिलेगा.
सूखी खांसी में ठंडा पानी पीने या कोई भी ठंडी चीज खाने से बचें. शहद में मौजूद तत्व खांसी से राहत दिलाते हैं. रात में सोने से पहले एक चम्मच शहद जरूर खाएं. यह खराश को दूर करता है. शहद को आप गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं.

सर्दी-खांसी कर रही है परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
एक चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद, आधा चम्मच मुलेठी का चूर्ण मिलाकर रात में सोने से पहले सेवन करें. इनमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो गले की खराश, सूखी खांसी जैसी समस्याओं को कुछ ही दिनों में ठीक कर सकते हैं. ये सभी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं.


solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info