Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बिना जिम जाए बॉडी को शेप में लाने के लिए घर पर ही कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज :-
प्लैंक एक्सरसाइज
प्लैंक एक्सरसाइज करने से आपके पेट की मसल्सको मजबूती मिलती है। इस एक्सरसाइज को अगर आप रोजाना 45 सेकेंड कर लेती हैं तो कुछ ही हफ्तों में आपको इसका असर नजर आने लगेगा। अच्छी बात ये है कि इस एक्सरसाइज को आप कहीं भी आसानी से कर सकती हैं। इसमें आपको कुछ देर के लिए पैरों के पंजों और कोहनी पर शरीर का भार रखना होता है और उसके बाद नॉर्मल पोजीशन में आना होता है।
स्क्वाट्स एक्सरसाइज
पैरों की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए यह बेहतर वर्कआउट है। इसे रेगुलर करने से पैर की मसल्स मजबूत होती हैं। इस एक्सरसाइज से ना केवल आपकी थाई की मसल्स मजबूत होती हैं बल्कि आपका वजन भी कम होता है।
इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाइए, फिर अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ कीजिए। फिर नीचे झुकिये, नीचे झुकते वक्त आपके हाथ ऊपर की तरफ जाने चाहिए। इस क्रिया को दोहराएं। स्क्वाट्स ऐसा वर्कआउट है जिसके जरिए आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकती हैं यानि आप इससे बॉडी की मसल्स को मजबूत कर सकती हैं।
पुश-अप्स एक्सरसाइज
चेस्ट, कंधे और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोजाना पुश-अप्स करें। यह बहुत ही नॉर्मल एक्सरसाइज है, जिसे आप कभी भी और कहीं भी आसानी से कर सकती हैं। यह सांसों की बीमारियों को भी दूर करता है। जी हां एक्सरसाइज से होने वाली बोरियत से बचने के लिए महिलाएं अलग-अलग तरह के पुश-अप्स कर सकती हैं। इससे शरीर के हर अंग को मजबूत बनाया जा सकता है। लेकिन पुश-अप्स करने से पहले वार्मअप करना जरुरी होता है।
क्रंचेज एक्सरसाइज
इसे करने के लिए सीधा मुंह ऊपर की तरफ करके जमीन पर लेट जाएं, अब अपने सिर का भार दोनों हाथों पर रखकर उसे थोड़ा ऊपर की तरफ उठाएं। पैरों को थोड़ा ऊपर करके कमर के ऊपर के हिस्सों को हाथों के सहारे आगे की तरफ ले जाएं। इससे पेट, रीढ़ की हड्डी, पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं और साथ ही आप फिट भी रहती हैं।
ट्राइसेप्स डिप्स एक्सरसाइज
ट्राइसेप्स डिप्स करने से आपके कंधे और पीठ मजबूत होती है और आपको फिट रहने में हेल्प मिलती है। इसे करने के लिए किसी कुर्सी या कम ऊंचाई वाले टेबल का इस्तेमाल कीजिए, टेबल की ऊंचाई एक फिट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसे करने के लिए अपने टेबल पर दोनों हाथों को पीछे करके पूरी बॉडी का भार हाथों पर रखकर ऊपर से नीचे की तरफ जाएं।
| --------------------------- | --------------------------- |