healthplanet.net

Posted on

वैसे तो घुटनों में दर्द कई कारणों से हो सकता है। लेकिन कुछ विटामिन की कमी को घुटनों के दर्द का मुख्य कारण माना जाता है। आइए, घुटनों में दर्द कौन सी विटामिन की कमी से होता है, जानते हैं-

विटामिन डी- Knee Pain Due to Vitamin D Deficiency

विटामिन डी सबसे जरूरी विटामिन्स में से एक होता है। घुटनों, जोड़ों और हड्डियों के लिए विटामिन डी का बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो घुटनों में दर्द होने लगता है। ऐसे में अगर आपको भी घुटनों में दर्द रहता है, तो आप विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

दूध, दही, अंडे, मछली, सोया प्रोडक्ट्स और दलिया में विटामिन डी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही विटामिन डी की पूर्ति के लिए आप सुबह के समय धूप में भी बैठ सकते हैं। विटामिन डी, हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम को भी अवशोषित करने का काम करता है। ऐसे में विटामिन डी लेने से आपको विटामिन डी और कैल्शियम दोनों प्राप्त हो सकते हैं।

विटामिन बी12- Knee Pain Due to Vitamin B12 Deficiency

विटामिन बी12 भी स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन बी12 हड्डियों, नसों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है, तो आपको घुटनों में दर्द हो सकता है। यानी विटामिन बी12 की कमी घुटनों में दर्द का कारण बन सकती है. ऐसे में आपको घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

अंडे, सैल्मन, सार्डिन, दूध, पनीर, बीफ लिवर, मशरूम, ओट्स और ब्रोकली में विटामिन बी12 काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आप नियमित रूप से विटामिन बी12 लेंगे, तो इससे आपको घुटनों के दर्द से राहत मिल सकती है।

विटामिन सी- Knee Pain Due to Vitamin C Deficiency

विटामिन सी बेहद जरूरी विटामिन्स में से एक होता है। विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करता है। साथ ही यह घुटनों और जोड़ों के लिए भी जरूरी होता है। यही वजह है कि शरीर में विटामिन सी की कमी से भी घुटनों में दर्द हो सकता है। ऐसे में अगर आप घुटनों के दर्द से परेशान हैं, तो विटामिन सी रिच फूड्स का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। आंवला, संतरा, टमाटर, अंगूर, बेर, मुनक्का, धनिया और पालक विटामिन सी के काफी अच्छे सोर्स होते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info