healthplanet.net

Posted on

Fitness Steps: बॉडी को फिट रखना चाहते हैं तो दिन की शुरुआत इन 5 कामों के साथ करें :-

सुबह उठते ही पानी पीएं:

सुबह उठने के बाद सबसे पहले पानी पीने की आदत डालें। खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और पाचन दुरूस्त रहता है। सुबह उठते ही एक गिलास पानी जरूर पीएं।

मेडिटेशन करने की आदत डाले:

मेडिटेशन ना सिर्फ मन को शांत करता है, बल्कि तनाव भी कम करता है। तनाव कम होगा तो दिमागी और शारीरिक तौर पर हेल्दी रहेंगे। मेडिटेशन बॉडी को एक्टिव और माइंड को शांत रखता है।

ड्राईफ्रूट्स को करें नाश्ते में शामिल:

खाली पेट 6 से 10 बादाम और अखरोट खाएं, इससे बॉडी में कुछ एंजाइम्स बनते हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक होते हैं। ड्राईफ्रूट्स ऐसे सुपर फूड हैं जो बॉडी को जरूरी पोषक तत्व देते हैं।

कार्डियो एक्‍सरसाइज करना भी है जरूरी:

कार्डियो एक्‍सरसाइज बॉडी और माइंड दोनों के लिए ही जरूरी है। रोज़ाना तेज वॉक आपके लिए बेस्ट कॉर्डियों एक्सरसाइज है। यह एक्सरसाइज आप खुद ही कर सकते हैं इसके लिए जिम जाने की या किसी की मदद की जरूरत नहीं होती।

नाश्ता करना है जरूरी:

वजन को कंट्रोल करने के लिए कुछ लोग नाश्ता स्किप करते हैं। आप जानते हैं हमारी बॉडी के लिए नाश्ता करना बेहद जरूरी है। नाश्ता हमें दिन भर एनर्जेटिक रखता है, इससे हमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन मिलता है जो बॉडी के लिए जरूरी है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info