Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खून पतला करने के उपाय - Khun Patla Karne Ke Upay in Hindi
हल्दी
हल्दी में औषधीय गुणों की भरमार होती है. हल्दी के ये औषधीय गुण ही हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं. एक शोध के अनुसार हल्दी में कुरकुमिन नामक पदार्थ पाया जाता है जो खून के थक्के को रोकने के लिए प्लेटलेट पर काम करता है. इसलिए हल्दी के सेवन से खून के थक्के बनने की संभावना कम होती है.
मछली और मछली का तेल
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड ईपीए और डीएचए होता है जिसमें खून को पतला करने से गुण होते हैं. ईपीए और डीएचए खून को पतला करने में मदद करते हैं. मछली के तेल का सेवन कैप्सूल की तरह किया जा सकता है. इसलिए मछली का ते भी खून को पतला करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
केयेन मिर्च
केयेन मिर्च के कई लाभों में से एक ये है कि इसका लाभ हमें खून को पतला करने में भी मिलता है. केयेन मिर्च में खून को पतला करने के लिए उच्च मात्रा में सेलिसिलेट होता है. केयेन मिर्च का सेवन खाने में भी किया जा सकता है. खून को पतला करने के साथ यह खून प्रेशर को सामान्य रखकर खून सर्कुलेशन को नियमित करता है.
अदरक
अदरक में भी सेलिसिलेट होता है जो कई पौधों में पाया जाता है. एसिटाइल सेलिसिलिक एसिड, सेलिसिलेट से उत्पन्न होता है जिसे एस्पिरिन भी कहा जाता है. यह स्ट्रोक से रोकथाम करने में मदद करते हैं. एवोकाडो, बेरी, चेरी जैसे कुछ पदार्थों में सेलिसिलेट होता है जो खून को पतला करने में मदद करते हैं. अदरक में सूजन कम करके मांसपेशियों को आराम दिलाने के भी गुण होते हैं. इसलिए आप अदरक को भी खून को पतला करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
लहसुन
लहसुन के औषधीय गुणों से तो आप परिचित होंगे ही. लहसुन में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल को नष्ट करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही लहसुन खून प्रेशर को सामान्य रखकर खून को पतला करने में मदद करता है जिससे रक्त के प्रवाह में सुधार होता है. अतः यदि आपको खून को पतला करना है तो आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |