healthplanet.net

Posted on

गले में कुछ अटका हो, तो क्या करें :-

गले में अटका हुआ लगने के घरेलू उपाय – Gale Me Atka Sa Lagne Ka Gharelu Upay

यहां हम गले में कुछ अटका हुआ महसूस होने की समस्या से बचाव के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही हम यह भी स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यहां बताए गए घरेलू उपाय गले में कुछ अटका हुआ लगने के लक्षणों को कम कर सकता है। इन उपायों को इसका इलाज समझने की भूल न करें। अब पढ़ें गले में कुछ अटका अटका सा लगने के घरेलू उपाय :

1. नमक

सामग्री :

नमक – आधा चम्मच
पानी – एक गिलास

उपयोग करने का तरीका :

सबसे पहले पानी को गुनगुना कर लें।
इसके बाद इसमें नमक मिलाएं।
फिर इससे गरारे करें।
इस प्रक्रिया को तीन से चार बार कर सकते हैं।

कैसे है फायदेमंद :

गले से संबंधित परेशानियों के लिए नमक पानी से गरारे करना सबसे उपयोगी माना गया है। बताया जाता है कि नमक पानी साइनस की समस्या के लिए लाभकारी माना जा सकता है। इसके अलावा, नमक से गरारे करने से गले के दर्द, गले में सूजन, सूखी खांसी और टॉन्सिल से भी राहत मिल सकती है (4)। वहीं, जैसा कि हमने लेख में बताया कि गले मे कुछ अटका हुआ लगने के पीछे का कारण साइनस या टॉन्सिल हो सकता है (2)।

इसके अलावा, नमक में एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव भी मौजूद होता है, जो बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मदद कर सकता है (5)। इस आधार पर भी नमक गले में कुछ अटका हुआ महसूस होने पर मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि कभी-कभी संक्रमण के कारण अन्नप्रणाली में हुए घाव की समस्या की वजह से गले में कुछ अटका हुआ महसूस हो सकता है (3)।

2. शहद

समाग्री :

शहद- दो चम्मच
नींबू का रस – आधा चम्मच
पानी – एक गिलास

उपयोग करने का तरीका :

सबसे पहले पानी को गुनगुना कर लें।
इसके बाद इसमें शहद और नींबू का रस मिला दें।
फिर इसका सेवन करें।
इसका सेवन सुबह-शाम किया जा सकता है।

कैसे है फायदेमंद :

शहद एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जो आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इस पर हुए शोध बताते हैं कि शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन को कम करने वाला), एंटी-इंफेक्टिव (संक्रमण को फैलने से रोकने वाला) गुण मौजूद होते हैं। यही वजह है कि शहद का उपयोग गले से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए बेहद कारगर माना जा सकता है (6)। बता दें कि सूजन या संक्रमण के कारण घाव की समस्या होने पर भी गले में कुछ अटका हुआ फील हो सकता है (3)।

3. दूध और हल्दी

सामग्री :

आधा चम्मच हल्दी पाउडर
एक गिलास दूध

उपयोग करने का तरीका :

दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर उसे तकरीबन 5 मिनट तक उबालें।
इसके बाद इसे एक गिलास में छान लें और इसका सेवन करें।
दिन भर में एक बार इसका सेवन कर सकते हैं।

कैसे है फायदेमंद :

गले में कुछ अटका हुआ महसूस होने पर हल्दी दूध का सेवन करना भी आरामदायक हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध में बताया गया है कि करक्यूमिन (हल्दी का मुख्य तत्व) में एंटी माइक्रोबियल (बैक्टीरिया से बचाने वाला) और एंटी इंफ्लामेटरी (सूजन को कम करने वाला) गुण मौजूद होते हैं। वहीं, यह कैंसर से बचाव में भी कुछ हद तक मददगार हो सकती है (7)। वहीं, दूध का इस्तेमाल भी कैंसर के जोखिम को कुछ हद तक कम करने में सहायक हो सकता है (8)। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि हल्दी के साथ दूध का उपयोग गले में अटका हुआ लगने पर कुछ हद तक मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, इस विषय पर सीधे तौर पर इसके फायदों की जानकारी के लिए अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।

4. हॉट ड्रिंक

सामग्री :

ग्रीन टी पाउडर – आधा चम्मच
पानी – एक कप
शहद – एक छोटा चम्मच

उपयोग का तरीका :

सबसे पहले पानी को एक बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दें।
अब इसमें ग्रीन टी पाउडर मिलाएं। जब दोनों मिश्रण आपस में अच्छे से मिल जाएं, तो इसमें शहद भी डालें।
फिर इसे एक कप में छान लें और धीरे-धीरे कर के पीएं।
हॉट ड्रिंक के तौर पर ग्रीन टी का इस्तेमाल दिन में एक बार किया जा सकता है।

कैसे है फायदेमंद :

जैसा कि हमने लेख में बताया कि संक्रमण के कारण भी गले में कुछ अटका हुआ महसूस हो सकता है। ऐसे में हॉट ड्रिंक के तौर ग्रीन टी का इस्तेमाल करना बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, ग्रीन टी एंटी माइक्रोबियल प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है, जो बैक्टीरिया या फंगस के कारण होने वाले संक्रमण के जोखिम को कम करने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है (9)। ऐसे में हम कह सकते हैं कि ग्रीन टी का उपयोग संक्रमण की वजह से गले में कुछ अटका हुआ महसूस होने की समस्या में राहत दिलाने का काम कर सकता है। फिलहाल, इस विषय में अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।

5. बेकिंग सोडा

सामग्री :

गुनगुना पानी – एक गिलास
बेकिंग सोडा – एक छोटा चम्मच

उपयोग करने का तरीका :

सबसे पहले एक गिलास गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा अच्छे से मिला लें।
इसके बाद इसे गरारे करें।
एक दिन में दो बार इस प्रक्रिया को किया जा सकता है।

कैसे है फायदेमंद :

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी गले में कुछ अटका हुआ लगने की समस्या से कुछ हद तक आराम दिला सकता है। दरअसल, गले में कुछ अटका-सा लगने का एक कारण गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स को भी माना गया है (2)। इस समस्या में पेट में मौजूद खाद्य सामग्री वापस खाद्य नली में आ जाती है, जिससे सीने में जलन होने लगती है (10)। वहीं, बेकिंग सोडा जिसे सोडियम बाइकार्बोनेट भी कहा जाता है, एक एंटासिड (Antacid – एसिडिटी से राहत दिलाने वाला) है, जिसका उपयोग हार्ट बर्न यानी सीने में जलन की समस्या को दूर करने के लिए किया जा सकता है (11)। ऐसे में यह माना जा सकता है कि बेकिंग सोडा, गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स की समस्या को कम कर गले में कुछ अटका अटका सा लगने पर लाभकारी साबित हो सकता है।

6. तुलसी

सामग्री :

तुलसी की पत्तियां- 4 से 5
पानी – एक गिलास

उपयोग का तरीका :

सबसे पहले एक बर्तन में तुलसी की पत्तियों को पानी में डालकर उबाल लें।
इसके बाद इसे एक गिलास में निकाल लें और थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
जब यह हल्का ठंडा हो जाए, तो इसका सेवन करें।
दिन में एक बार इसका सेवन किया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है :

गले मे कुछ अटका हुआ लगने पर तुलसी के पत्ता का इस्तेमाल भी लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, तुलसी की पत्तियां एंटीबैक्टीरियल गुणों (बैक्टीरिया से बचाने वाला) के साथ-साथ एंटी इंफ्लामेटरी गुणों (सूजन को कम करने वाला) से भी समृद्ध होती हैं (12)। इसके ये दोनों गुण गले को सूजन और संक्रमण दोनों से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। यही नहीं, एक शोध में तो यह भी बताया गया है कि तुलसी की पत्तियों को उबालकर पीने से गले में खराश और खांसी की समस्या को दूर किया जा सकता है (13)। वहीं, गले में कुछ अटका हुआ लगने के लक्षणों में खांसी होना भी शामिल है (1)। इस आधार हम यह कह सकते हैं कि तुलसी की पत्तियां गले में कुछ अटका हुआ लगने की समस्या से में कुछ हद तक राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info