Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गर्मियों में खजूर कैसे खाएं? (How to Eat Dates in Summers) :-
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों को खाने की सलाह दी जाती है, जिनकी तासीर ठंडी होती है या फिर जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। वहीं ऐसे खाद्य पदार्थों को कम खाने की सलाह दी जाती है, जो तासीर में गर्म होते हैं। इसमें खजूर भी शामिल है। खजूर की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन अकसर सर्दियों में किया जाता है। लेकिन अगर आप गर्मियों में भी खजूर खाना चाहते हैं, तो इसे खाने का तरीका बदल सकते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि गर्मी में खजूर कम मात्रा में ही खाना चाहिए।
खजूर पेट में गर्मी पैदा कर सकता है। इसलिए गर्मियों में इसे खाने से पहले ठंडा करना जरूरी होता है। इससे शरीर का तापमान भी सामान्य बना रहेगा। शरीर को खजूर में मौजूद पोषक तत्व भी आसानी से मिलेंगे।
गर्मियों में खजूर कैसे खाएं :-
* गर्मी में खजूर को मौसमी के जूस के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। यह शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, आयरन होता है। विटामिन सी और आयरन का मिश्रण शरीर अच्छी तरह से अवशोषित कर लेता है। ये दोनों पोषक तत्व शरीर के लिए जरूरी होते हैं। साथ ही खजूर की तासीर भी सामान्य हो जाती है।
* इसके अलावा आप खजूर को भिगोकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप खजूर को कुछ घंटों के लिए भिगोकर रखें। फिर इसका सेवन करें। खजूर को भिगोने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है। शरीर में गर्मी भी नहीं बढ़ती है।
* खजूर को आप दूध के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप खजूर को भिगो दें। फिर दूध के साथ इसका सेवन करें। इससे इसमें शीतल गुण आएंगे। यानी गर्मियों में खजूर खाया जा सकता है, लेकिन तासीर को सामान्य करके।
| --------------------------- | --------------------------- |