healthplanet.net

Posted on

दूध कब पीना चाहिए - Doodh Kab Le
गर्भवस्था के दौरान महिलाओं का खान-पान बहुत बदल जाता है. ऐसे में गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए, जिससे कि मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों का स्वस्थ्य सही रहे.

प्रैग्नेंसी में दूध पीना काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन अगर दूध को गलत समय पर पीया जाए, तो यह मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

गर्भावस्था में कब पिए दूध - Pregnancy mein kab pie Doodh
प्रैग्नेंसी में खाना खाने से पहले और दिन के समय दूध का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि दूध को पचने में थोड़ा समय लगता है. अगर आप खाना खाने से पहले दूध का सेवन करती हैं, तो ऐसे में आपको पेट भरा-भरा लगेगा. इसके अलावा आपको गैस की समस्या भी हो सकती है, और आप पूरा दिन सुस्ती महसूस करेंगी.

प्रैग्नेंसी में दूध पीने का सही समय है रात को सोने से पहले. जी हां, बिल्कुल रात को सोने से पहले दूध आपको अच्छी नींद देने में मददगार साबित हो सकता है, जो गर्भवस्था में बहुत जरूरी होता है.

इसके अलावा रात को दूध पीने से मां और बच्चे दोनों को भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है.

गर्भावस्था में दूध पीने के फायदे - Pregnancy me Doodh peene ke Fayade

यूरोपीय जर्नल के क्लीसनिकल न्यूोट्रीशन में प्रकाशित परिणाम के अनुसार, जो महिलाएं प्रतिदिन 150 मिलीलीटर से अधिक दूध यानी एक ग्लास दूध का सेवन गर्भावस्था के दौरान अधिक करते हैं उनके बच्चों की लंबाई अच्छी रहती है.

प्रेगनेंसी में किस समय पिए दूध :

इतना ही नहीं, शोध में यह भी पाया गया है कि गर्भावस्था के दौरान रोजाना एक ग्लास दूध पीने वाली महिलाओं के बच्चों में किशोरावस्था के दौरान इंसुलिन तेजी से बनता है. जिससे उन्हेंर टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम होता है.

हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि गर्भवस्था के दौरान अधिक दूध पीने से गर्भवती महिलाएं अपने बच्चों की आई क्यूट लेवल को भी बढा़ सकती है. क्यों कि दूध आयोडीन की भरपूर मात्रा होती है. दूध में लगभग हर प्रकार का पोषक तत्व पाया जाता है इसलिए प्रेगनेंसी में दूध पीने के फायदे बहुत अधिक है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info