Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
90/60 से भी कम हो गया है ब्लड प्रेशर लेवल तो पानी में एक चुटकी मिलाकर पिएं ये आयुर्वेदिक नुस्खा, तुरंत नॉर्मल होगा Low BP
अगर अगर ब्लड प्रेशर लो हो जाता है तो आपके लिए सेंधा नमक वाला पानी बहुत फायदेमंद आयुर्वेदिक नुस्खा है। इसके अलावा सेंधा नमक और भी कई चीजों में लाभदायक है। पढ़ें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की राय।
स्वस्थ शरीर के लिए रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर का सामान्य रहना बहुत जरूरी होता है। अगर आपका रक्तचाप 120/80 है तो इसका मतलब चिंता की बात नहीं है। यह एक सामान्य स्थिति है। लेकिन जब किसी व्यक्ति का रक्तचाप 90/60 से कम हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में इसे लो बीपी (Low BP) या हाइपोटेंशन कहा जाता है। यदि किसी भी व्यक्ति की ब्लड प्रेशर रीडिंग सामान्य मानक से कम है तो उसे निम्न रक्तचाप या लो ब्लड प्रेशर कहा जाता है। अगर आप भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, हम आपको एक ऐसा आयुर्वेदिक नुस्खा बता रहे हैं, जिसका नाम सेंधा नमक (Himalayan Salt or Rock Salt) है! जी हां, सेंधा नमक वाला पानी (Sendha Namak Ka Pani) पीने से ना सिर्फ आपका लो ब्लड प्रेशर सामान्य रहेगा बल्कि इसके सेवन से आपकी कई समस्याएं दूर होंगी। आइए विस्तार से जानते हैं।
लो ब्लड प्रेशर ठीक करने के आयुर्वेदिक उपाय - (Low Blood Pressure Ayurveda Treatment In Hindi)
अगर अचानक से आपका ब्लड प्रेशर लो हो जाता है और इसे सामान्य रखना चाहते हैं तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने एक बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खा बताया है। डॉक्टर दीक्षा के अनुसार, एक गिलास पानी में आधा चम्मच सेंधा नमक (2.4 ग्राम) डालकर पीने से आपका निम्न रक्तचाप संतुलित रहता है। सेंधा नमक को हिमालयन साल्ट या रॉक साल्ट भी कहते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, सेंधा नमक दुर्लभ तत्वों में से एक हैं जो शरीर के तीनों दोषों (वात, पित्त और कफ) को संतुलित रखता हैं। सेंधा नमक स्वाद में नमकीन और थोड़ा मीठा होने के अलावा प्रकृति में ठंडा और पचने में आसान होता है।
सेंधा नमक का त्रिदोष पर प्रभाव - (Himalayan Salt For Tridosha Imbalance)
डॉक्टर दीक्षा भावसार कहती हैं, ''हम मानते हैं कि नमक का साथ आमतौर पर पित्त को बढ़ाता है, लेकिन सेंधा नमक प्रकृति में ठंडा होने से पित्त को संतुलित करने में मदद करता है, इससे यह त्वचा रोगों के लिए भी अच्छा विकल्प बन जाता है। इसका स्वाद नमकीन होने का कारण शरीर के वायु को संतुलित करता है और गले में व छाती में जमा बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है। यह कफ से राहत दिलाता है।
पानी में सेंधा नमक डालकर पीने के फायदे - (Sendha Namak Ka Pani Pine Ke Fayde)
1. शरीर को हाइड्रेट रखता है सेंधा नमक वाला पानी
जब आप सेंधा नमक वाला पानी पीते हैं तो यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, साथ ही शरीर से निकले खनिज पदार्थों की पूर्ति भी करता है।
2. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर पाचन को दुरुस्त करता है सेंधा नमक वाला पानी
पाचन संबंधी समस्याओं के लिए हिमालयन साल्ट एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है अजवाइन और हींग के साथ एक चुटकी से हिमालयन साल्ट मिलाकर खाने से पेट की सूजन, पेट दर्द में आराम मिलता है।
3. इम्यूनिटी को बूस्ट करता है सेंधा नमक वाला पानी
जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है उन्हें नियमित रूप से सेंधा नमक वाला पानी पीना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन और खनिज पदार्थ पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
4. मांसपेशियों की ऐंठन को कम करता है सेंधा नमक वाला पानी
जो लोग मांसपेशियों में ऐंठन महसूस करते हैं उनमें अक्सर पोषण की कमी होती है और इस कमी को दूर करने के लिए सेंधा नमक वाला पानी पीना बहुत फायदेमंद है।
5. गले की खिच खिच को दूर करता है सेंधा नमक वाला पानी
अगर आप गले की खराश से परेशान हैं तो आपके लिए सेंधा नमक वाला पानी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। पानी को गुनगुना करके उसमें आधा चम्मच सेना नमक डालकर गरारा करने से गले की खराश, बंद नाक और खांसी में राहत मिलती है।
6. दिमाग को ठंडा रखता है सेंधा नमक वाला पानी
अगर आप बहुत ज्यादा तनाव महसूस करते हैं तो भी सेंधा नमक बहुत फायदेमंद है। तनाव के दौरान सूप में सेंधा नमक मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नहाने के पानी में सेंधा नमक मिलाकर नहाने से आपका दिमाग तनाव मुक्त रहेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |