Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
प्रेग्नेंसी के दौरान पूरे शरीर में परिवर्तन होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का वजन भी बढ़ता है पेट के आसपास दूसरे से तीसरे ट्राइमेस्टर के दौरान स्किन भी बढ़ने लगती है। इस कारण से पेट के साथ-साथ कमर में, जांघ में स्ट्रेच मार्क्स आना शुरू हो जाते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स होना आम बात है। कुछ लोग स्ट्रेच मार्क्स की बात सुनकर घबरा कर जाते हैं। इन निशानों से छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन उसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। प्रेग्नेंसी के दौरान ही अगर इन मार्क्स पर ध्यान नहीं दिया है, तो आप प्रेग्नेंसी के बाद यानी कि डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको पोस्टपार्टम स्ट्रेच मार्क्स क्रीम का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप स्ट्रेच मार्क्स पर ध्यान नहीं देते हैं, तो यह लंबे समय तक बने रहते हैं और कभी भी खत्म नहीं होते हैं। वैसे तो इन निशान से किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है लेकिन यह दिखने में खराब लग सकते हैं। आइए जानते हैं कि स्ट्रेच मार्क्स से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है या डिलिवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स क्रीम (Stretch Marks Cream After Delivery) का इस्तेमाल करने के लिए कौन सी क्रीम अपनाई जा जाती हैं।
डिलिवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स क्रीम (Stretch Marks Cream After Delivery)
वैसे तो ज्यादातर महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होती है लेकिन कुछ महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स नहीं होते हैं। ऐसा कम ही महिलाओं में होता है। अगर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या प्रेग्नेंसी के दौरान हुई है और वह सही नहीं हो पाई है, तो आप डिलिवरी के बाद भी इस समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको मार्केट में आसानी से प्रोडक्ट मिल जाएंगे, जो आपकी समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे। आइए जानते हैं डिलिवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स क्रीम (Stretch Marks Cream After Delivery) की के रूप में कौन-से प्रोडक्ट अपनाएं जा सकते हैं।
ममाअर्थ बॉडी क्रीम (mamaearth Body Cream for Stretch Marks & Scars)
प्रेग्नेंसी के बाद या फिर प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में आप मामाअर्थ का यह प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। डिलिवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स क्रीम (Stretch Marks Cream After Delivery) के रूप में ये प्रोडक्ट आपको फायदा पहुंचा सकता है। इस प्रोडक्ट में नैचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया है। यह स्किन को हाइड्रेट करने के साथ ही ड्राय स्किन की समस्या से भी राहत दिलाता है। क्रीम का इस्तेमाल करने के बाद स्किन में पड़े निशान हल्के पड़ने लगते हैं। इसमें मिल्क प्रोटीन होता है, जो स्किन को पोषण प्रदान करता हैं। क्रीम में एक्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल (Coconut oil), एवॉकाडो ऑयल, विटामिन ई (Vitamin E), स्वीट अलमंड ऑयल, बेसिल ऑयल आदि का इस्तेमाल किया जाता है।आपके शरीर के जिस भी हिस्से में मार्क्स हैं, आप क्रीम की कुछ मात्रा लेकर उस स्थान पर मसाज करें। आमतौर पर महिलाओं के बैली और ब्रेस्ट के आसपास स्ट्रेच मार्क्स होते हैं। अगर आप ब्रेस्ट में क्रीम को लगा रहे हैं, तो बच्चे को दूध पिलाने से पहले उसे जरूर साफ कर लें। आपको कुछ दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
डिलिवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स क्रीम: मायलो केयर क्रीम (Mylo care)
डिलिवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स क्रीम (Stretch Marks Cream After Delivery) के रूप में मायो केयर क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस क्रीम में शिया बटर (Shea Butter), सेफरॉन (Saffron), कोकम (Kokum), कोकोनट ऑयल आदि का इस्तेमाल किया जाता है। शिया बटर स्ट्रेच मार्क्स को हील करने का काम करता है और सेफरॉन एक्सफोलिएटिंग एजेंट के रूप में काम करता है। वहीं कोकोनट ऑयल स्किन को ड्रायनेस यानी सूखेपन से बचाने का काम करता है। ये टॉक्सिन फ्री होता है और किसी भी तरह के कलर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस क्रीम के एक पैक की कीमत 699 रुपय है।
डिलिवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स क्रीम: बेयर बॉडी एसेंशियल स्ट्रेच मार्क्स क्रीम (Bare Body Essentials Stretch Marks Cream)
स्ट्रेच मार्क्स के निशान को खत्म करने के लिए आप बेयर बॉडी एसेंशियल स्ट्रेच मार्क्स क्रीम (Bare Body Essentials Stretch Marks Cream) का इस्तेमाल किया जा सकता है। अचानक से वजन बढ़ने के कारण त्वचा में निशान बन जाते हैं। डिलिवरी हो जाने के बाद स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लाइकोलिक एसिड, शीया बटर और कोको बटर से भरपूर, बेयर बॉडी एसेंशियल स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) क्रीम का इस्तेमाल करने से पड़ने वाला निशान से छुटकारा मिल सकता है। ये स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ ही स्किन को रिपेयर करने का काम भी करता है। इसका इस्तेमाल सभी प्रकार की स्किन के लिए किया जा सकता है।
डिलिवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स क्रीम: नैचुरल 7 डे स्ट्रेच क्रीम (7 days stretch cream)
इस क्रीम का इस्तेमाल करने से आपको स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से राहत मिलती है। यह ना सिर्फ स्ट्रेच मार्क्स को हटाने का काम करता है बल्कि अन्य त्वचा में पड़ने वाले निशान को भी हल्का करता है। यह त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है और न्यू सेल्स के प्रोडक्शन में भी मदद करता है। अगर आपकी डेड स्किन की समस्या है, तो यह उसे हटाने का काम करता है। आपको दिन में 2 बार इस क्रीम का इस्तेमाल मसाज करने के लिए करना चाहिए, जिससे कि आपको उसके रिजल्ट दिखाई जल्द सकते हैं। क्रीम के एक ट्यूब की कीमत ₹350 है।
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि डिलिवरी के बाद अगर आपको स्ट्रेच मार्क्स आप दिखते हैं, तो इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप डॉक्टर से परामर्श करने के बाद इसका ट्रीटमेंट करते हैं और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इन निशानों से राहत मिल सकती है। अगर आपको स्ट्रेच मार्क्स के अलावा कोई और समस्या भी दिख रही हो, तो डॉक्टर को तुरंत बताएं।
इस आर्टिकल में हमने आपको डिलिवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स क्रीम (Stretch Marks Cream After Delivery) से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।
| --------------------------- | --------------------------- |