healthplanet.net

Posted on

यदि आपका वजन बढ़ रहा है और काम की व्यस्तता के कारण आप जिम जाकर वर्कआउट नहीं कर पाते हैं, तो सुबह या शाम प्रतिदिन वॉक करना शुरू कर दें. चलने से वजन कम हो सकता है बशर्ते कि आपको सही टेक्नीक पता हो. यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितनी देर तक और कितनी तीव्रता से चलते हैं, साथ ही डाइट भी वेट लॉस में मुख्य भूमिका निभाती है. फिजिकल एक्टिविटी के साथ ही, कैलोरी को डाइट से कम करना, वजन घटाने में काफी हद तक मदद करता है. यदि आप नियमित रूप से टहलते हैं, तो इससे कैलोरी बर्न होती है. वॉकिंग वजन कम करने के लिए बेहद आसान तरीका है.

कितनी देर चलें-
यदि आप प्रतिदिन 30 मिनट भी ब्रिस्क वॉक करते हैं, तो इससे लगभग 150 से भी अधिक कैलोरी बर्न हो सकती है. आप जितना अधिक और तीव्रता से टहलेंगे, उतनी ही अधिक कैलोरी बर्न होगी. हालांकि, अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही टहलना या फिर दौड़ना चाहिए, क्योंकि किसी भी चीज को अधिक करने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है. इससे मांसपेशियों में दर्द, शारीरिक चोट, बर्नआउट का रिस्क भी बढ़ सकता है. यदि आप पहली बार टहलना शुरू कर रहे हैं, तो शुरुआत में हल्की तीव्रता से और कम चलें. धीरे-धीरे स्पीड, इंटेंसिटी और दूरी को बढ़ाएं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info