healthplanet.net

Posted on

रोज रात को पीएं गुड़ वाला दूध, खून से लेकर हड्डियों तक दूर होंगी शरीर से ये 6 समस्याएं

Milk and jaggery benefits: गुड़ डालने के बाद दूध का स्वाद भी काफी अलग हो जाता है, जो बहुत से लोगों को पसंद होता है। लेकिन यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है, चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में

Healthy diet for winter season: दूध एक संपूर्ण पोषण है, जिसे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। कुछ लोगों को बिना मीठे का दूध तो कुछ लोगों को मीठा डालकर दूध पीना अच्छा लगता है। ऐसा माना जाता है कि अगर दूध में मीठा न डाला जाए तो उस से कब्ज होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं ज्यादा मीठा दूध पीने से आपको दूध का पोषण तो मिलता है, लेकिन उसमें डाली गई चीनी स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है। लेकिन बहुत से लोगों को मीठा दूध अच्छा लगता है, जिनके लिए एक दूध और गुड़ का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

दूध में गुड़ डालकर पीना सिर्फ एक चीनी का वैकल्पिक नहीं है बल्कि इसका सेवन करने से कई जबरदस्त फायदे भी मिलते हैं। साथ ही गुड़ डालने के बाद दूध का स्वाद भी काफी अलग हो जाता है, जो बहुत से लोगों को पसंद होता है। चलिए जानते हैं दूध में गुड़ डालकर पीने से मिलने वाले 6 फायदे (gud aur doodh ke fayde) -
1. थकान व कमजोरी दूर (Jaggery milk for weakness)

शरीर की थकान व कमजोरी को दूर करने के लिए भी गुड़ वाले दूध का सेवन करना काफी अच्छा रहता है। गुड़ में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स थकान दूर करता है और दूध में मौजूद कैल्शियम जैसे पोषक तत्व शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए थकान व कमजोरी जैसी समस्याओं के लिए गुड़ वाले दूध का सेवन काफी अच्छा रहता है।

2. शरीर के जोड़ों में आराम (Jaggery milk for joints)

सर्दियों में अक्सर लोगों को जोड़ों में अकड़न की समस्या होती है, जिसके लिए गुड़ वाले दूध का सेवन करना काफी अच्छा रहता है। गुड़ जोड़ों में हो रही अकड़न व दर्द को कम करता है और दूध जोड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे इनसे जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
3. खराब पाचन में आराम (Jaggery milk for digestion)

अगर आपकी पाचन प्रणाली खराब हो गई है, तो गुड़ और दूध का सेवन करना आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रोज रात को एक गिलास दूध में एक चम्मच गुड़ डालें, उसे अच्छे से मिलाकर उसका सेवन करें। कुछ लोगों को खट्टी डकार, सीने में जलन और कब्ज जैसी समस्याएं दूर करने के लिए गुड़ व दूध काफी फायदेमंद रहता है।
4. खून साफ करे (Jaggery milk for blood)

गुड़ और दूध का सेवन करना रक्त को साफ करने के लिए भी काफी फायदेमंद रहता है। नियमित रूप से दूध में एक सीमित मात्रा में गुड़ डालकर उसका सेवन करने से खून के अंदर की गंदगी निकलने लगती है। साथ ही नियमित रूप से इसका सेवन करना रक्त से जुड़ी बीमारियों को भी दूर करता है।


5. इम्यूनिटी मजबूत करे (Jaggery milk for immunity)

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी गुड़ और दूध का सेवन करना काफी अच्छा ऑप्शन है। खासतौर पर सर्दियों में गुड़ को एक शक्तिशाली इम्यूनिटी बूस्टर फूड कहा जाता है। वहीं दूध में भी विटामिन ए, डी, जिंक व सेलेनियम आदि होता है, जिसकी मदद से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
6. हड्डियों की कमजोरी दूर करे (Jaggery milk for bones)

दूध हमें कैल्शियम प्रदान करता है, जो हड्डियों की कमजोरी दूर करने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। साथ ही गुड़ भी हड्डियों के लिए काफी अच्छा फूड माना जाता है। आपको रोज रात को गुड़ व दूध का सेवन करना चाहिए जिससे हड्डियां मजबूत होने के साथ-साथ हड्डियों से जुड़ी बीमारियां भी ठीक हो जाएंगी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info