Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
चेहरे की चमक छीन सकता है गर्म पानी, जानिए Hot Water से मुंह धोने के नुकसान
स्किन पर गर्म पानी के नेगेटिव प्रभाव
Negative Effects of Hot Water on Face: सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं. सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के कई फायदे भी होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं गर्म पानी का इस्तेमाल चेहरे पर करने से स्किन सेल्स डैमेज हो सकते हैं, क्योंकि चेहरे की स्किन बॉडी के मुकाबले काफी सेंसेटिव और नाजुक होती है. चेहरे को गर्म पानी से धोकर आपको रिलैक्स महसूस जरूर हो सकता है लेकिन ऐसा नियमित करने से स्किन को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. गर्म पानी चेहरे को रूखा और ड्राई बना सकता है इसीलिए आपको चेहरे की स्किन पर इस्तेमाल करने के लिए पानी का सही टेंपरेचर जान लेना जरूरी है. आइए जानते हैं, गर्म पानी से चेहरे की स्किन पर होने वाले नुकसान.
गर्म पानी से मुंह धोने के नुकसान :
गर्म पानी स्किन को इरिटेट करता है –
हेल्थ साइट डॉट कॉम के अनुसार पूरे शरीर में चेहरे की स्किन सबसे ज्यादा डेलिकेट और सेंसिटिव होती है. जिसमें चेहरे की स्किन के नीचे ब्लड वेसल्स और सेल्स और पोर्स होते हैं. जिसपे गर्म पानी का इस्तेमाल करने से सेल्स डैमेज होने का खतरा रहता है. इससे स्किन इरिटेट हो सकती है या चेहरे पर रेडनेस और एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
गर्म पानी स्किन को ड्राई कर सकता है –
एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्म पानी से चेहरा धोने पर आपकी स्किन के जरूरी नेचुरल ऑयल निकल सकते हैं, जिससे स्किन ड्राई और फटी फटी महसूस हो सकती है. गर्म पानी से चेहरा रिलैक्स महसूस कर सकता है, लेकिन इससे स्किन को कई नुकसान उठाने पड़ सकते हैं.
स्किन को उम्र से पहले बूढ़ा कर सकता है –
नियमित तौर पर गर्म पानी से मुंह धोने पर स्किन को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि गर्म पानी का इस्तेमाल करने से कोलेजन और सेबम कम होना शुरू हो जाता है. जिससे स्किन खराब होनी शुरू हो जाती है.
| --------------------------- | --------------------------- |