Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गर्मियों में दूध की चाय को बोले बॉय, इस तरह बनाएं Tea, पीकर पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक
ज्यादातर लोग बिना चाय की चुस्की लिए बिस्तर से उठते ही नहीं है. जबकि उन लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. गर्मी के दिनों में तो अक्सर सुनने को मिलता है कि खाली पेट चाय का सेवन करने से पेट में एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो जाती है. ऐसे में आज हम आपको पांच ऐसी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं. जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं.
गर्मी के दिनों में आम की चाय, केले के छिलके की चाय, रोजमेरी चाय, दालचीनी की चाय, ऑरेंज आइस टी, आपके लिए बेहतर ऑपशन हो सकते हैं. साथ ही यह चाय आपको अपच, कब्ज, जैसी समान्य समस्याओं से भी बचाती हैं. आइए जानते हैं इनके सेवन के फायदे....
1. ऑरेंज आइस टी
ऑरेंज आइस टी एक तरह की फ्लेवर्ड चाय है. संतरे में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है. जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है इसके सेवन से इम्यूनिटी भी अच्छी रहती है. इसको बनाने के लिए किसी बर्तन में संतरे के छिलके को उबाल लें. पानी ठंड़ा होने पर इसे छान लें. इसमें आप ऑरेंज जूस, पुदीने के पत्ते और नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं. इसे ठंडा होने तक फ्रीज में रख दें . कुछ समय बाद इसकी चुस्की लें.
2. मैंगो टी
मैंगो आइस टी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होती है. इस चाय का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीज भी कर सकते हैं. क्योंकि मैंगो टी से ब्लड प्रेशर का खतरा नहीं रहता है. ये ब्लड सेल्स को बेहतर बनाती है. मैंगो आइस टी बनाने के लिए आम के गूदे को निकालकर अलग कर लें. अब गर्म पानी में आम का गूदा मिलाकर मिक्स करें. ठंडा होने पर इसे छान लें. इसमें पुदीने के पत्ते, नींबू और मैंगो जूस मिलाकर पिएं.
3. रोजमेरी टी
रोजमेरी टी एक तरह की फ्लेवर्ड चाय है. गर्मियों में इसे पीने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है. इसमें एंटी-स्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण होते हैं. इसलिए ये डाइजेशन के लिए भी अच्छी होती है. दिन में 2 बार रोजमेरी टी पीने से कब्ज में राहत मिलती है. इस चाय को बनाने के लिए रोजमेरी की पत्तियों को पहले अच्छे से धो लें. इसके बाद गर्म पानी में डालकर उबालें. जब अच्छी तरह से उबल जाएं तो कप में छानकर इसमें शहद, इलायची और लौंग डालकर सेवन करें.
4.केले के छिलके की चाय
केले के छिलके की चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है. केला खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. क्योंकि केले में एंटीऑक्सीडेंट और डोपामाइन मौजूद होते हैं. जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है. केले के छिलके में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है. इसलिए इसके छिलके को फेंके नहीं और किसी बर्तन में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें. इसके बाद कप में छान लें और शहद मिलाकर सेवन करें.
5. दालचीनी की चाय
इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर आप दालचीनी की चाय पी सकते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है जो वायरस, इंफेक्शन से लड़ने में सहायक होती है. इसके अलावा दाल चीनी शराब, सिगरेट के नशे को छुड़ाने में भी आपकी मदद कर सकती है. दालचीनी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप किसी बर्तन में पानी के साथ दालचीनी को अच्छे से उबाल लें. जब दालचीनी अच्छे से उबल जाए तो कप में उसको छान लें. इसके बाद उसका सेवन करें.
| --------------------------- | --------------------------- |