Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Foods for Glowing Skin: रोज खाएं ये 5 चीजें, चेहरा बनेगा ग्लोइंग और खूबसूरत
Best Foods for Glowing Skin in Hindi: अगर आप चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं, तो कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
What to Eat for Glowing Skin in Hindi: दाग-धब्बों, एक्ने या पिंपल्स और झुर्रियों से मुक्त त्वचा हर कोई चाहता है। हर कोई खूबसूरत, ग्लोइंग और मुलायम चेहरे की चाहत रखता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग पार्लर में महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट लेते हैं। या फिर स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए अच्छी डाइट लेना भी बहुत जरूरी होता है। जब हम अच्छा खाते हैं, तो उसका असर हमारी त्वचा पर भी अच्छा ही दिखता है। ऐसे में ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्या खाएं? या फिर चेहरे का ग्लो कैसे लाएं?
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्या खाएं?-Best Foods for Glowing Skin in Hindi
1. एवोकाडो
एवोकाडो सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। एवोकाडो में हेल्दी फैट, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। एवोकाडो खाने से त्वचा को ऑक्सीडेटिव डैमेन से बचाने में मदद मिलती है। साथ ही त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचती है। अगर आप रोजाना एवोकाडो खाएंगे, तो इससे आपके उम्र बढ़ने के लक्षणों में कमी देखने को मिल सकती है। एवोकाडो स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद कर सकता है।
2. अखरोट
अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा अखरोट में विटामिन ई भी होता है। अखरोट में मौजूद तत्व त्वचा की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा चाहते हैं, तो अपनी डाइट में अखरोट को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप रात को अखरोट की 2-3 गिरी भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें अच्छी तरह से चबाकर खा लें।
3. सूरजमुखी के बीज
सूजरमुखी के बीज पोषक तत्वों के अच्छे स्त्रोत होते हैं। सूजरमुखी के बीजों में विटामिन ई, सेलेनियम, प्रोटीन और जिंक अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप रोजाना सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। आप स्नैक्स में सूरजमुखी के बीज खा सकते हैं। सूरजमुखी के बीज आपकी स्किन के साथ ही सेहत और बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं।
4. ब्रोकली
ब्रोकली को हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ब्रोकली में जिंक, विटामिन ए, विटामिन सी एक अलावा कई मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ब्रोकली में मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ स्वास्थ्य, बल्कि स्किन और बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। ब्रोकली में ल्यूटिन भी होता है, जो त्वचा को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है। अगर आप अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं, तो अपनी रेगुलर डाइट में ब्रोकली को शामिल कर सकते हैं। इसस ड्राई और झुर्रियों वाली स्किन से छुटकारा मिल सकता है। आप ब्रोकली को सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा ब्रोकली को सब्जी बनाकर भी खाया जा सकता है।
5. ग्रीन टी
ग्रीन टी को वैसे तो वेट लॉस ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। ग्रीन टी में पावरफुल कंपाउंड होते हैं, जो हेल्थ और त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। अगर आप ग्लोइंग और खूबसूरत चेहरा पानी चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ग्रीन टी को जरूर शामिल करें। इससे त्वचा से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |