Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कान में दर्द होने पर इस्तेमाल करें सरसों का तेल
कई लोग ऑफिस, मेट्रो या किसी भी जगह बैठकर कान में उंगुली डालकर खुलजी करने लगते हैं। दरअसल, ऐसा वे लोग जानबूझ कर नहीं करते हैं। हो सकता है, उन्हें कान में कोई दिक्कत हो या फिर कान में दर्द हो रहा हो। कान में दर्द होने पर लोग घर पर मौजूद कोई सी भी ड्रॉप डालने लगते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग घरेलू उपायों की मदद से कान के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं। लेकिन अब सवाल है कि आखिर कान दर्द को ठीक करने के लिए घरेल उपाय क्या हो सकता है?
आपको बता दें कि सरसों का तेल और लहसुन कान के दर्द को कम करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। सरसों का तेल और लहसुन कान दर्द के लिए बेहतरीन घरेलू उपाय साबित हो सकते हैं। सरसों और लहसुन सेहत के साथ ही कान दर्द के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसके लिए आपको इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी होता है।
कान दर्द में लहसुन के फायदे- Garlic Benefits for Ear Pain in Hindi
लहसुन कान के दर्द को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। लहसुन में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और दर्द कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। लहसुन के इस्तेमाल से संक्रमण को ठीक करने में मदद मिल सकती है। इससे कान की खुजली और दर्द में आराम मिल सकता है।
कान दर्द में सरसों के तेल के फायदे
कान का दर्द होने पर सरसों का तेल इस्तेमाल करना सबसे अच्छा घरेलू उपाय हो सकता है। सरसों का तेल कान के इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। कान में जमा सूखे मैल को ढीला करता है और निकालने में सहायता करता है। इससे कान में होने वाली खुजली और दर्द से राहत मिल सकती है।
कान दर्द में सरसों का तेल और लहसुन का उपयोग कैसे करें?
अगर आपको कान दर्द हो रहा है, तो इसके लिए आप सरसों का तेल और लहसुन को एक साथ मिलाकर उपयोग में ला सकते हैं। दोनों को एक साथ उपयोग करने से दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है।
इसके लिए आप एक चम्मच सरसों का तेल लें।
इसमें लहसुन की 2-3 कलियां डालें।
अब इस दोनों को एक छोटे पैन में गर्म करें।
जब लहसुन पूरी तरह से जल जाए, तो इसे निकाल दें।
इसके बाद इसे गैस से उतार दें और गुनगुना होने के लिए रख दें।
जब यह गुनगुना हो जाए, तो छलनी से छान लें।
फिर एक ड्रॉपर में डाल दें। अब जिस कान में दर्द हो रहा है, उस कान में इस तेल की 2 बूंद डालें।
सुबह-शाम सरसों का तेल और लहसुन का मिश्रण कान में डालने से दर्द से राहत मिल सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |