Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सरसों और नारियल के तेल में कौन बेहतर, गर्म तेल लगाने के क्या हैं नुकसान
नहाने से पहले शरीर के लिए ऑयल मसाज कितना जरूरी है क्या आपने कभी सोचा है? पहले के बुजुर्ग यह कहा करते थे कि नहाने से पहले शरीर की अच्छे से मालिश करनी चाहिए। दरअसल, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है।
अष्टांग हृदयम आयुर्वेद की एक प्राचीन पुस्तक है जिसे वागभट्टाचार्य ने लिखा है। इसमें एक चैप्टर है ‘दिनाचार्य’ जिसमें अभ्यंग्म यानी ऑयल बाथ के बारे में बताया गया है। वागभट्ट ने लिखा है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को सुबह में नहाने से पहले धीरे-धीरे पूरे शरीर पर तेल लगाना चाहिए। तेल को हल्का गर्म भी करें। सिर से शुरू होते हुए पांव तक एक रिदम में मालिश होनी चाहिए। कम से कम आधे धंटे तक मालिश करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। हालांकि दिनाचार्य में बताया गया है कि कभी भी पैरों से होते हुए सिर तक यानी ऊपर की दिशा में तेल नहीं लगाना चाहिए।
इसके फायदे ये हैं-
स्किन पोर्स तक ऑयल पहुंचता है। तेल की मालिश करने से ब्लॉकेज हटता है, ब्लड सर्कुलेशन और नर्व सप्लाई बेहतर होता है। त्वचा मुलायम होती है। शरीर की एक-एक टीश्यूज का पोषण होता है, ज्वाइंट्स में लचीलापन आता है और सबसे बढ़कर शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। त्रिचुर केरल के आयुर्वेद फिजिशियन डॉ. टीएल जेवियर बताते हैें कि नियमित रूप से तेल मालिश के बाद स्नान करने का तरीका एंटी एजिंग को रोकता है। थकान को कम करता है। वात दोष को संतुलित करता है। चेहरा निखरता है, शरीर को पोषण मिलता है, नींद बेहतर होती है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
नहाने से पहले कौन सा तेल लगाना सही
वैसे तेल का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें पानी की मात्रा बिल्कुल नहीं हो। सरसों का तेल नहाने के पहले शरीर पर लगाना बेहतर है। सरसों के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई भरपूर पाया जाता है। कई बार लोग तेल खूब गर्म कर लगाते हैं। लेकिन यह सही नहीं है। गर्म तेल से स्किन पर बुरा असर पड़ता है। स्किन के छोटे-छोटे छिद्र सिकुड़ कर बंद हो जाते हैं। इसलिए सुबह में धूप ठीक निकले तो तेल से भरी कटोरी धूप में रखनी चाहिए। इससे नेचुरल रूप से तेल गर्म होता है।
नारियल तेल का मसाज भी नहाने से पहले किया जा सकता है। इसे हल्का गर्म किया जा सकता है। इसमें तुलसी के पत्ते, अश्वगंधा, जटामानसी (संस्कृत में इसे तपस्विनी कहा गया है), सेंधा नमक, चमेली, दारूहल्दी, पीपल के पत्ते मिलाए जा सकते हैं। इन सबसे मिले तेल की मालिश शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूती देता है।
तिल का तेल भी मालिश के लिए बेहतर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन K, विटामिन E और एंटी कैंसर गुण होते हैं।
तेल लगाकर गर्म पानी से न नहाएं
वैसे तो ठंडे पानी से नहाना हमेशा बेस्ट होता है लेकिन जब सर्दियां तेज हों हल्के गुनगुने पानी से नहाया जा सकता है। हालांकि नहाने से पहले यदि आपने तेल से शरीर की मालिश की है तो फिर गर्म पानी से नहाना ठीक नहीं होता। नहाते समय सिर पर हमेशा ठंडा पानी ही डालें। भले शरीर के दूसरे हिस्सों पर गर्म पानी डाल कर स्नान किया जा सकता है। सिर पर गर्म पानी डालना बालों और आंखों की सेहत के लिए ठीक नहीं होता। गर्म पानी से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।
नारियल तेल और सरसों तेल को मिलाकर चेहरे पर करें मसाज
नारियल तेल और सरसों तेल को समान मात्रा में मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। इसे राउंड शेप में मसाज करें। मसाज करने से हमारी स्किन ऑयल को सोखती है। इससे स्किन मुलायम बनती है। यदि नियमित रूप से चेहरे पर इस मिक्स तेल का मसाज किया जाए तो चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। चेहरे पर न केवल चमक बढ़ती है बल्कि पिंपल्स भी खत्म होते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |