Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Uric Acid: बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड तो भूलकर भी न खाएं ये सब्जियां, बढ़ जाएगी परेशानी
Uric Acid: आपकी डाइट, खराब लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज न करने जैसी बातें यूरिक एसिड लेवल पर असर डालती हैं. यूरिक एसिड लेवल अगर बढ़ा हुआ है, तो कुछ सब्जियां खाने से परहेज करें.
यूरिक एसिड (Uric Acid) का बढ़ना और घटना दोनों स्थितियां सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं. आपकी डाइट, खराब लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज न करने जैसी बातें यूरिक एसिड लेवल पर असर डालती हैं. यूरिक एसिड लेवल अगर बढ़ा हुआ है, तो कुछ सब्जियां खाने से परहेज करें.
क्यों बढ़ता है यूरिक एसिड लेवल?
खून में मौजूद यूरिक एसिड तब बनता है जब बॉडी में प्यूरीन नाम के प्रोटीन का ब्रेकडाउन होता है. किडनी इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है, लेकिन कई बार जब केमिकल की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तब किडनी इसे शरीर से बाहर नहीं निकाल पाती. ऐसे में यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाता है. क्रिस्टल फॉर्म में एसिड जोड़ों में जमा हो जाता है जिससे गठिया की समस्या हो सकती है. जानें यूरिक एसिड लेवल बढ़ने पर कौन सी सब्जियां खाने से आपको परहेज करना चाहिए.
बैंगन
बैंगन को प्यूरीन का सोर्स माना जाता है. इससे यूरिक एसिड लेवल बढ़ेगा और शरीर में सूजन, चेहरे पर रैशेज और खुजली की समस्या हो सकती है.
मटर
यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो सूखे मटर का सेवन न करें. इसमें प्यूरीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है.
पालक
यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो पालक, मशरूम, पत्तागोभी जैसी चीजों का सेवन भी न करें. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो आपको नुकसान पहुंचाएगा.
अरबी
गाउट के मरीजों को अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे जोड़ों में दर्द और यूरिक एसिड बढ़ सकता है.
बढ़ सकती हैं ये समस्याएं
बॉडी में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाने से जोड़ों में तेज दर्द, सूजन और अकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यूरिक एसिड लेवल कंट्रोल न होने पर ये किडनी फेलियर, लिवर फेलियर या फिर हार्ट अटैक की वजह भी बन सकता है.
| --------------------------- | --------------------------- |