healthplanet.net

Posted on

कोरोना वायरसः संक्रमण के बाद ठीक होने में कितना वक़्त लगता है?

कोविड-19 की महामारी भले ही साल 2019 के आख़िर में शुरू हुई हो लेकन अब इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि कुछ मरीज़ों को पूरी तरह से ठीक होने में लंबा वक़्त लग सकता है.

संक्रमण के बाद ठीक होने में लगने वाला समय इस बात पर निर्भर करेगा कि सबसे पहले आप किस हद तक बीमार हुए थे.

मुमकिन है कि कुछ लोग बीमारी से जल्द निजात पा लें और कुछ लोगों को इससे उबरने के लिए लंबे समय तक संघर्ष करना पड़े.

उम्र, लिंग और दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं, ये सभी बातें किसी व्यक्ति के कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार पड़ने के ख़तरे को बढ़ा देती हैं.

इसके इलाज में आपके शरीर के साथ जितने प्रयोग किए जाएंगे और ये जितने ज़्यादा दिनों तक चलेगा, आपके ठीक होने में उतना ज़्यादा वक़्त लगेगा.

हल्के लक्षण वाले लोगों के जल्दी ठीक होने की उम्मीद की जाती है. बुखार उतरने में हफ़्ते भर से कम समय लगना चाहिए हालांकि खांसी सामान्य से ज़्यादा वक़्त ले सकती है. चीन से मिले आंकड़ों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के विश्लेषण के मुताबिक़ संक्रमण के बाद किसी व्यक्ति को ठीक होने में औसतन दो हफ़्ते का समय लगता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info