healthplanet.net

Posted on

1. लगातार मतली, सीने में जलन होना (Nausea And Heartburn)

दिल के कमजोर होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। शुरुआत में जब दिल की कमजोरी होती है इंसान को लगातार मतली की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही लगातार सीने में हो रही जलन भी दिल की कमजोरी का संकेत है। अगर आपको ये समस्याएं काफी दिनों से हो रही हैं तो चिकित्सक के पास जाकर अपने दिल के सेहत की जांच जरूर कराएं।


2. हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure)

दिल की कमजोरी में आपका ब्लड प्रेशर भी अनियंत्रित हो जाता है। दिल के कमजोर होने पर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं का खतरा बना रहता है। आज के समय में ब्लड प्रेशर नापने के लिए मशीन आसानी से मिल जाती है। आप डिजिटल मशीन से भी अपना ब्लड प्रेशर चेक कर सकते हैं।


3. कंधे और छाती में दर्द (Shoulder and Chest Pain)

कमजोर दिल की समस्या में आपके सीने में विशेषकर बाईं ओर सबसे ज्यादा दर्द होगा। ये दर्द दिल की मांसपेशियों में दिक्कत की वजह से होता है। दिल की कमजोरी के कारण सीने में होने वाला दर्द कभी-कभी दर्दनाक हो जाता है। इस दर्द की स्थिति को मेडिकल की भाषा में एनजाइना कहा जाता है जो सीधे हृदय में रक्त के अनियमित और बाधित प्रवाह से जुड़ा दर्द होता है। आमतौर पर कंधों में होने वाले दर्द को दिल से जोड़कर नहीं देखा जाता है लेकिन कंधे में लगातार दर्द बने रहना कमजोर दिल का संकेत हो सकता है।

4. खर्राटे और नींद से जुड़ी समस्या (Snoring and Sleep Problems)

सांस में रुकावट या सांस लेने में तकलीफ के कारण आपको नींद से जुड़ी या खर्राटे की समस्या हो सकती है। यह समस्या सीधे तौर पर दिल की सेहत से जुड़ी है। दिल की कमजोरी में भी आपको खर्राटों की समस्या हो सकती है और इसके अलावा नींद से जुड़े कई विकार हो सकते हैं। स्लीप एपनिया की समस्या जिसमें लेटने पर सांस लेने में तकलीफ होती है दिल की समस्याओं का संकेत होती है। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए) भी हृदय रोगों को ट्रिगर करने का काम कर सकती है। इसलिए लगातार खर्राटे और नींद से जुड़ी समस्याओं के लक्षण दिखने पर आपको अपने दिल के सेहत की जांच जरूर करनी चाहिए।


5. बेचैनी और छाती में दबाव महसूस होना (Restlessness and Chest Pain)

बेचैनी और छाती में दबाव भी दिल की कमजोरी से जुड़ा हो सकता है। दिल की धमनियों के ब्लाक होने के बाद छाती में दबाव महसूस होता है और इस स्थिति को मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है। दिल के कमजोर होने पर इंसान को अक्सर बेचैनी और छाती में दबाव की समस्या हो सकती है।

6. लगातार सर्दी और जुकाम का बने रहना (Continuous Cough and Cold)

लगातार सर्दी और जुकाम की समस्या का बने रहना भी दिल की बीमारी का संकेत होता है। इस समस्या में लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। काफी दिनों से जुकाम की समस्या का होना और इसकी वजह से कफ बनना दिल से जुड़ी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। दिल के कमजोर होने पर आपको यह समस्या हो सकती है।

7. सांस लेने में तकलीफ (Shortness of Breath)

सांस लेने में तकलीफ या सांस से जुड़ी समस्याएं हृदय के कमजोरी का संकेत हो सकती हैं। दिल के कमजोर होने या ठीक ढंग से काम न कर पाने की स्थिति में आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। सांस की कमी एथेरोस्क्लेरोसिस, दिल की धमनी का रोग, कंजेस्टिव हार्ट फेलियर और हार्ट वाल्व डिजीज का संकेत होता है। अगर आपको लगातार सांस लेने में तकलीफ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो चिकित्सक से संपर्क जरूर करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info