healthplanet.net

Posted on

अगर आप बवासीर के मरीज हैं तो आपको निम्न चीजों से परहेज करना चाहिए:-

1. तैलीय और मसालेदार चीजें

तैलीय और मसालेदार चीजों में अधिक मात्रा में फैट पाया जाता है जो बवासीर की स्थिति को गंभीर बना सकता है। अगर आप बवासीर से पीड़ित हैं तो आपको फ्रेंच फ्राइज, तले हुए मोमोज, समोसा, कचौरी और फास्ट फूड्स आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

तेल और मसाले से भरपूर चीजें पाचन तंत्र को कमजोर बनाती हैं जिससे कब्ज की समस्या पैदा होती है। साथ ही, सूजन का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए यह आवश्यक है कि आप तैलीय और मसालेदार चीजों से खुद को दूर रखें।

2. सफेद ब्रेड

सफेद ब्रेड को हजम करने में काफी परेशानी होती है। साथ ही, इसका सेवन करने से कब्ज की संभावना बढ़ जाती है जो बवासीर के लक्षणों को बदतर बनाने का काम करता है। अगर आप नाश्ते में सफेद ब्रेड खाते हैं तो आपको इसका सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए।

3. चाय और कॉफी

चाय और कॉफी में कैफीन मौजूद होता है जो बवासीर की स्थिति को बिगाड़ने का काम करता है। चाय और कॉफी का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी होती है जिसके कारण मल कठोर हो जाता है। नतीजतन, मल त्याग के दौरान दर्द और रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बवासीर में चाय व कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए |

4. सिगरेट और गुटखा

सिगरेट और गुटखा का सेवन भी बवासीर की स्थिति को बिगाड़ सकता है। अगर आप इनका सेवन करते हैं तो आपको तुरंत इनका सेवन बंद कर देना चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info